ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड-19 संक्रमण के संकटकाल में मितानिनो ने किया अच्छा काम… भिलाई निगम ने किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोविड-19 संक्रमण के संकटकाल में मितानिनो ने किया अच्छा काम… भिलाई निगम ने किया सम्मान

By @dmin
Published: November 24, 2021
Share
Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister
Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister
SHARE

भिलाई । कोविड-19 संक्रमण के संकटकाल में संक्रमण की रोकथाम करने मितानिनो ने अच्छा काम किया है। जिस पर उन्हें आज भिलाई निगम के सभागार में निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जिला टीकाकरण एवं मलेरिया अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे, सुपेला अस्पताल के प्रभारी डॉ. पीयाम सिंह एवं सीपीएम तुषार वर्मा ने सम्मानित किया। इसके साथ ही सिटी कोऑर्डिनेटर, एरिया कोऑर्डिनेटर एवं मितानिन प्रेरक को भी सम्मानित किया गया। 22 मितानिन एवं 22 मितानिन प्रेरक, तीन एरिया कोऑर्डिनेटर और एक सिटी कोऑर्डिनेटर को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के संयुक्त हस्ताक्षर युक्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया! भिलाई निगम के कर्मचारियों से समन्वय बनाकर मितानिन दीदीयो ने संक्रमण काल के दौरान घर-घर जाकर सर्वे करने का कार्य किए थे। लक्षण वाले व्यक्तियों की जानकारी एवं लक्षण के प्रकार जुटाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

प्रारंभिक लक्षण वाले व्यक्तियों को कोविड टेस्ट कराने इन्होंने प्रेरित करने का कार्य किया था, घर-घर जाकर इन्होंने कोविड की रोकथाम के लिए जागरूकता संदेश प्रसारित करने का काम भी किया है। इन सभी में बेहतर प्रदर्शन करने और अच्छा काम करने वालों को आज भिलाई निगम ने सम्मान दिया। सिटी कोऑर्डिनेटर विकास लकड़ा, एरिया कोऑर्डिनेटर पुष्पा मिश्रा, टोमिन साहू एवं के. एल. कुमारी, मितानिन प्रेरक आरती वर्मा, कल्पना वासनिक, नविता वर्मा, रजनी साहू, जमुना बड़बंदा, कमला राव, अर्पणा श्रीवास्तव, अभिज्ञा सिंह, बबीता, रुकमणी, हंसमती, दीप्ति, निर्मला प्रजापति, आरती चंद्राकर, नमिता सेन, निर्मला खलखो, ममता जांगड़े, सरस्वती जांगड़े, पूनम वर्मा, मंजू मिश्रा, शांता साहू एवं इंद्राणी वर्मा तथा मितानिन प्रेरक प्रभा चौरागड़े, चंपा सेन, कृष्णा सोनी, रंजीता वर्मा, जमुना सूर्यवंशी, लक्ष्मी निषाद, सविता बंछोड़, मीना ठाकुर, तुलेश्वरी यादव, मंजू वर्मा, उर्मिला डहार, रामेश्वरी निर्मलकर, गायत्री देवांगन, प्रमिला साहू, सरिता सोनी, कविता चौकीकर, जमीला देवी, गीता चौधरी, यशोदा कोरी एवं सुशीला सोना को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निगम से स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह, अजय शुक्ला एवं राजेश पालवे सहित अन्य मौजूद रहे।

इस स्कूल में छात्र-छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं का नहीं रखा जा रहा ध्यान, एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन
WPL 2023: जल्द हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर
बाबूजी, आपकी प्रेरणा सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी, जनसेवा से बढ़कर न कुछ है…न रहेगा- अरुण वोरा
दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन, रायपुर में चल रहा था इलाज… गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जताया शोक
दोपहर के खाने के बाद आलस को दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced फिर पैर पसारने लगा कोरोना: जवाहर नवोदय विद्यालय में 13 विद्यार्थी मिले संक्रमित, कक्षाओं को किया गया बंद
Next Article मितानिन दिवस पर मितानिनों को शाल, श्रीफल देकर किया सम्मानित मितानिन दिवस पर मितानिनों को शाल, श्रीफल देकर किया सम्मानित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?