ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: WPL 2023: जल्द हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSportsWorld

WPL 2023: जल्द हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर

By Om Prakash Verma
Published: February 1, 2023
Share
WPL 2023: जल्द हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर
WPL 2023: जल्द हो सकता है महिला IPL का ऑक्शन, नीलामी के लिए चुने जा सकते हैं ये शहर
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। महिला आईपीएल यानी महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए ऑक्शन इस महीन के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस ऑक्शन के 11 या 13 फरवरी को होने की संभवाना है। रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्शन के लिए जगह तय नहीं है, लेकिन नई दिल्ली या मुंबई में नीलामी आयोजित की जा सकती है। इस हफ्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस पर फैसला लेगा और एलान करेगा।

बीसीसीआई ने पहले महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन को छह फरवरी को मुंबई में कराने का प्लान बनाया था। हालांकि, इसे बाद में बदलने का फैसला लिया। बीसीसीआई ने महिला आईपीएल की पांचों फ्रेंचाइजी को ऑक्शन के लिए तैयार होने के लिए एक महीने का समय दिया था। महिला आईपीएल की शुरुआत चार मार्च को हो सकती है और यह 24 मार्च तक चल सकता है।

दो कारणों से बोर्ड ने ऑक्शन की तारीखों में बदलाव किया है। पहला तो यह कि WPL फ्रेंचाइजी मालिकों के पास संयुक्त अरब अमीरात में चल रहे ILT20 और दक्षिण अफ्रीका में चल रहे SA20 में भी क्लब हैं। ILT20 का फाइनल 11 फरवरी और SA20 का फाइनल 12 फरवरी को होना है। महिला आईपीएल में पांच टीमों में से तीन के पास पुरुष आईपीएल में टीमें हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं। इनके अलावा अदाणी ग्रुप और कैपरी ग्लोबल ने भी टीमें खरीदी हैं।

महिला टीमों को खरीदने में कुल 4669.99 करोड़ रुपये का बजट आया। यह महिला क्रिकेट में सबसे बड़ी डील है। अदाणी ग्रुप के स्पोर्ट्स डिवीजन, अदाणी स्पोर्ट्सलाइन ने अहमदाबाद फ्रेंचाइजी अपने नाम की। वहीं, गैर-बैंकिंग वित्तीय फर्म कैपरी ग्लोबल ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को अपने नाम किया। आईपीएल की तीन टीमें मुंबई, कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स ने महिला आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए अपने ही शहरों को चुना।

ऐसा माना जा रहा है कि सभी फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से नीलामी को छह फरवरी से आगे बढ़ाने के लिए कहा था। WPL सीजन के पहले सीजन में 22 मैच खेले जा सकते हैं। इसकी मेजबानी ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल क्रिकेट अकादमी कर सकता है। 10 फरवरी से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप के बाद महिला आईपीएल का आयोजन हो सकता है। इस टूर्नामेंट का फाइनल 26 फरवरी को होगा।  

विधायक देवेंद्र की पहल से खुलेगा एक और इंग्लिश मीडियम स्कूल…. विधायक प्रतिनिधि एकांश बंछोर ने डीईओ के साथ किया निरीक्षण
बंगाल में BJP को बड़ा झटका, TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता : दंतेवाड़ा-सुकमा सीमा पर मुठभेड़, ढेर हुए तीन नक्सली
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक, रिसाली निगम को विकास कार्य के लिए भूमि देने संयंत्र जल्द करेगा ओएमयू पर हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का शुभारंभ, 5 वर्षों में 1 लाख 80 हजार एकड़ में 15 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साउथ एक्टर नानी की इस फिल्म का रिलीज हुआ टीजऱ…
Next Article दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर गिरोह, दुर्ग सहित रायपुर व राजनांदगांव में की थी चोरी.. पांच बाइक बरामद

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?