भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण लगातार थम रहा है। दैनिक मामलों में कमी के साथ ही औसत पॉजीटिविटी दर भी काफी कम है। बीते सप्ताह 10 से 16 अक्टूबर के बीच प्रदेश में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.11 प्रतिशत रही है। इस दौरान संक्रमण की दर 10 अक्टूबर को 0.15 प्रतिशत, 11 अक्टूबर को 0.12 प्रतिशत, 12 अक्टूबर को 0.08 प्रतिशत, 13 अक्टूबर को 0.14 प्रतिशत, 14 अक्टूबर को 0.10 प्रतिशत और 15 अक्टूबर को 0.11 प्रतिशत, 16 अक्टूबर को 0.09 प्रतिशत रही है। कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले तेजी से घट रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटो में प्रदेश भर में हुए 11 हजार 682 सैंपलों की जांच में से 16 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस दौरान पॉजिटिविटी दर 0.11 फीसदी रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक प्रदेश में 10 लाख 5 हजार 654 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में कुल 14 मरीज डिस्चार्ज हुए इसके साथ ही अब तक कुल 9 लाख 91 हजार 901 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 183 सक्रिय मरीज हैं।
230 दिन बाद देश में सबसे कम कोरोना मामले, एक्टिव केस भी दो लाख से नीचे
नई दिल्ली (एजेंसी)। त्योहारी सीजन में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 230 दिन यानी आठ महीने बाद पहली बार कोरोना के सबसे कम मरीज सामने आए हैं। 24 घंटों में 13,596 संक्रमित दर्ज किए हैं। लगातार घटते कोरोना मरीजों की संख्या के कारण देश में एक्टिव केस की संख्या भी तेजी से नीचे गिर रही है। अब एक्टिव केस की संख्या दो लाख से नीचे पहुंच चुकी है। सोमवार को जारी आंकड़ों के तहत देश में इस समय कुल 1,89,694 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देशभर में 166 मौतें हुई हैं। इसके बाद कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 4,52,290 पहुंच गई है। नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3,40,81,315 हो गई है।
०००००००००




