ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टीकाकरण के लिए गजब का जुनून…. 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाया कोविड का टीका, लोगों को प्रेरित करने सेल्फी जोन में खिंचवाई फोटो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

टीकाकरण के लिए गजब का जुनून…. 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाया कोविड का टीका, लोगों को प्रेरित करने सेल्फी जोन में खिंचवाई फोटो

By @dmin
Published: April 4, 2021
Share
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को वार्ड क्रमांक 31 दुर्गा मंदिर के टीकाकरण केंद्र में 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूलकुमारी ने प्रथम डोज का टीका लगवाया। यह महिला टीकाकरण के लिए स्वयं पहुंची थी। बापू नगर वार्ड क्रमांक 33 खुर्सीपार की निवासी फुल कुमारी को जैसे ही पता चला कि नजदीकी वार्ड के टीकाकरण केंद्र में कोरोना वायरस के बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। वैसे ही वह टीका के लिए टीकाकरण केंद्र पहुंच गई। इस महिला की उम्र काफी अधिक है फिर भी इन्होंने कोरोना संक्रमण की रोकथाम का हिस्सा बनने स्वयं का टीका लगवाकर अभिनव पहल की है। यही नहीं महिला ने सेल्फी जोन में अपनी फोटो भी खिंचवाई और कहा कि मैं अन्य लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करूंगी।
उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी लगातार टीकाकरण की मानिटरिंग कर रहे हैं। टीका के लिए प्रेरित करने अलग-अलग तरीके से प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों से इस प्रकार के बुजुर्ग महिला एवं असहाय भी टीकाकरण केंद्रों तक पहुंच रहे हैं। निगम के कई टीकाकरण केंद्रों में सेल्फी जोन भी तैयार किया गया है। जहां टीकाकरण के बाद लोग अपनी फोटो लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य को प्रेरित करने का कार्य कर रहे हैं। आज भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में कुल 5846 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया। वही टीकाकरण केंद्रों में समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा टीकाकरण करवाने के लिए अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वयं आगे बढ़ कर लोगों को टीका लगवाने प्रेरित कर रहे हैं।

Breaking news : सिद्धी विनायक हॉस्पिटल भिलाई तीन के चार डॉक्टरों पर FIR, इलाज में लापरवाही से हुई थी बच्चे की मौत
सेवलाइफ फाउंडेशन और पार्ले बिस्कुट्स प्राइवेट लिमिटेड ने नागपुर के ग्रामीण अस्पतालों को महत्वपूर्ण शल्य चिकित्सा उपकरण सौंपे
मिशन के सड़क सीमेंटीकरण कार्य में लापरवाही की शिकायत… विधायक वोरा ने गुणवत्ता की जांच के लिए अधिकारी को सौंपा कांक्रीट का सैंपल
रेलवे ट्रैक पर मिली दुष्कर्म-हत्या के आरोपी की लाश, मंत्री ने दो दिन पहले दी थी ‘एनकाउंटर’ की धमकी
ब्रांडेड शराब में मिलावट करते पकड़े गए सेल्समेन व सुपरवाइजर, शिकायत के बाद आबकारी विभाग की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर की तरह भिलाई में भी हो बाजारों के खुलने का समय निर्धारित… चैम्बर ने पत्र सौंपकर टोटल लॉकडाउन का किया विरोध
Next Article मुठभेड़: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? एक नजर में पढि़ए उसकी पूरी कुंडली.. मुठभेड़: छत्तीसगढ़ नक्सली हमले का कौन है मास्टरमाइंड? एक नजर में पढि़ए उसकी पूरी कुंडली..

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?