भिलाई। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के अंतर्गत शनिवार को महिला चेम्बर की कार्यकारिणी घोषित की गई। चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश महामंत्री अजय भसीन की अनुमति एवं भिलाई इकाई अध्यक्ष तथा दुर्ग संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्र की अनुशंसा पर भिलाई महिला चेम्बर अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी पाणिग्रही ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की।

श्रीमती पाणिग्रही ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में श्रीमती सुषमा जेठानी को कार्यकारी अध्यक्ष, श्रीमती सुमन कन्नौजे को महामंत्री, श्रीमती माधुरी परासर को सहसचिव, श्रीमती पुष्पलता कर को कोषाध्यक्ष, श्रीमती प्रतिमा पारधी, श्रीमती उर्वशी दास एवं आर. शेखरन को उपाध्यक्ष, राजेश्वरी राव को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में आरती जय कुमार, मनीषा रामानी, टीना सतपुते, विजय लक्ष्मी को मंत्री, सविता शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं मोनिका जय सिंह, रंजना हरितखेड़े, सुनीता सिन्हा, ज्योति राघव, ज्योति सोनवने और फूलो वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।




