ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता पहुचाए जाने हेतु निकाली गई जागरूकता रैली…. ग्राम स्तर में भेजी गई 12 टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक जागरूकता पहुचाए जाने हेतु निकाली गई जागरूकता रैली…. ग्राम स्तर में भेजी गई 12 टीम

By @dmin
Published: October 2, 2021
Share
An awareness rally was taken out to bring legal awareness to the
An awareness rally was taken out to bring legal awareness to the
SHARE

दुर्ग। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के द्वारा 02 अक्टूबर 2021 से 14 नवम्बर 2021 तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विधिक जागरूकता हेतु विशेष अभियान का शुभारंभ शनिवार को किया गया ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के तत्वावधान में शनिवार को जिला न्यायालय परिसर दुर्ग से विधिक जागरूकता रैली सुबह 10.30 बजे प्रारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक योजनाओं एवं कानुनी जानकारी पहुचाएं जाने के संबंध में ग्रामीण स्तर पर लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किये जाने पर बल दिया गया। ग्रामीण स्तर पर महिलाओं पे हो रहे अत्याचार को रोकने हेतू घरेलु हिंसा संबंधी कानूनों का प्रचार-प्रसार, आनलाईन ठगी की रोकथाम, नशे का दूष्प्रभाव के संबंध में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया।

जिला न्यायालय परिसर में उपस्थित होने वाले पक्षकार एवं अन्य लोगों को नि:शुल्क विधिक सलाह एवं सहायता उपलब्ध कराये जाने हेतु हेल्प डैक्स सेंटर का शुभारंभ नरेन्द्र सिंह चावला, प्रघान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय दुर्ग के द्वारा किया गया जो न्यायालयीन समय पर नि:शुल्क विधिक सलाह दिये जाने हेतु लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगी।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पैन इण्डिया आउटरिच कार्यक्रम के तहत दुर्ग जिले के ग्रामीण स्थल एवं शहरी स्थल में विशेष विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किये जाने के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया गया है। विशेष टीम में पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालिन्टियर्स ,विधि विद्यार्थी को सम्मिलित किया गया है तथा ग्रामीण स्तर पर कार्यरत आंगनबांडी कार्यकर्ताओं को भी टीम में शामिल किया गया है। ग्रामीण स्तर पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन के संबंध में जिला पंचायत दुर्ग द्वारा चिन्हांकित ग्रामीण स्थल पर आज 06 जागरूकता वाहन 12 टीमों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

आयोजित कार्यक्रम के अनुक्रम में राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश केंद्रीय जेल दुर्ग में विचाराधीन बंदियों एवं सजायाफ्ता बंदियों के लिये विशेष विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें श्री संतोष कुमार ठाकुर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुर्ग एवं राहुल शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों के विधिक अधिकार के संबंध में जानकारी देकर 150 बंदियो को लाभान्वित किया गया।

अभियान के तहत् जागरूकता शिविर गा्रम स्थल में स्थित गा्रम पंचायत के अतिरिक्त शहरी स्थल के रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, मॉल ,वैक्सीनेशन सेंटर , शैक्षणिक संस्थान, में आयोजित किये जाएॅगे। जिसमें जनमानस को विभिन्न कानूनी विषयों की जानकारी के साथ-साथ नि:शुल्क विधिक सहायता योजना , पीडित क्षतिपूर्ति योजना , हमर अंगना स्कीम , लोक अदालत , स्थायी लोक अदालत जनोपयोगी सेवा , टोल फ्री नंबर 15100 , यूट्यूब चैनल जनचेतना का प्रचार प्रसार किया जायेगा।

आज दिनांक को आयोजित विधिक जागरूकता रैली के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण, परिवार न्यायालय के न्याायाधीशगण, श्रम न्यायालय के न्यायाधीश, स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष/सचिव पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, तृतीय श्रेणी न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष, पैरालीगल वालिन्टियर्स, पैनल अधिवक्ता एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित थे। जागरूकता रैली में 37 बटालियन सीनियर विंग के एन.सी.सी. के लगभग 250 कैडेट्स, पैरालीगल वालिन्टियर्स, पैनल अधिवक्ता सम्मिलित हुए। पैन इंडिया आउटरीच के कार्यक्रम के तहत् आयोजित रैली में कुल 6700 लोग लाभान्वित हुए।

छत्तीसगढ़ में संक्रमण के 3841 नए मामले सामने आए, 11 की मौत, पॉजिटिविटी रेट 14.03 फीसदी
केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने संभाला छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष का पदभार
नीट रिजल्ट पर बोले विधायक देवेन्द्र : अभ्यर्थियों को मिले न्याय, सीबीआई जांच की मांग
मोदी सरकार की आलोचना पर भड़के जेपी नड्डा, सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर किया पलटवार
विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर धर्मेगौड़ा ने किया सुसाइड, रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Under the Chhattisgarh Chamber of Commerce and Industries, Bhilai unit छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज, भिलाई इकाई के तहत महिला चेम्बर की कार्यकारिणी घोषित…. सरोजनी पाणिग्रही बनी अध्यक्ष
Next Article Daya Singh meets Chhattisgarh BJP in-charge D. Purandeshwari in Delhi छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी से दया सिंह ने दिल्ली में की मुलाकात; खुर्सीपार में माता के दरबार के लिए आमंत्रण कार्ड दिया, भिलाई आने का न्यौता किया स्वीकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?