रिसाली। देश की एक मात्र संस्था निगम है, जिससे लोगों की अपेक्षाए ज्यादा रहती है। यही वजह है कि निगम के फ्रंट लाइन पर कार्य करने वालें सफाई मित्र पर जिम्मेदारी अधिक है। उक्त बातें नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त आशीष देवांगन ने टंकी कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में कही।

रिसाली निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले सफाई मित्र अरविंद, राजू नायक, गंगा निर्मलकर, गौतरिहा पटेल, कृपाराम साहू, दिलीप कोसरे को प्रमाण पत्र, नगद 3000 रूपए व पीपीई किट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि गांधी व शास्त्री जयंती के दिन सम्मानित होना गर्व की बात है। जो कार्य निगम सफाई मित्र कर रहे है उसे हम किसी अन्य कार्य से तुलना नहीं कर सकते। सड़क से लेकर घरों से कचरा उठाकर उसे निष्पादन तक की प्रक्रिया करने वालों का आर्थिक सम्मान से ज्यादा अच्छा है उन्हे समाजिक सम्मान मिले। यही महात्मा गांधी की कल्पना भी थी। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रमाकांत साहू व कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व एल्डरमेन अनुप डे विशेष रूप से उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत जनस्वास्थ्य विभाग प्रभारी भूपेश सिंह, स्वच्छता निरीक्षक पवन मिश्रा, विनय शर्मा, समन्वयक बृजेन्द्र परिहार आदि उपस्थित थे।
इन्हे मिला पीपीई किट व प्रमाण पत्र
अमृत महोत्सव में ऐसे सफाई मित्रों का भी सम्मान किया जो पूरे वर्ष भर निष्ठा के साथ ईमानदारी पूर्वक बेहतर कार्य करते है। आयुक्त आशीष देवांगन ने उन्हे प्रमाण पत्र व पीपीई किट देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले सफाई मित्रों में पूजा, सुशीला बाई, सतरूपा बाई साहू, ओमिन बाई साहू, प्रेम बाई निषाद, कार्तिक, निरंजन कुमार साहू, वेंकेट नरसिंह शामिल है।
आयुक्त मिले सफाई मित्रों से
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सफाई मित्र व स्वच्छता सुपरवाइजर से निगम के नए आयुक्त ने चर्चा की। प्रत्येक कर्मचारियों का नाम व कार्य क्षेत्र जानने के बाद कुछ कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए शाबासी दी। वहीं कुछ मित्रों को बेहतर ठग से कार्य करने की नसीहत दी।
महिलाओं ने दिखाया हुनर
निगम कार्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। एसएलआरएम सेंटर में कार्य करने वाली नूरी व पूजा ने ऐसे अनुपयोगी वस्तू से गमला तैयार किया था जिसे सामान्य तौर पर लोग डस्टबीन में डाल देते है। दोनो महिला के इस हुनर को देख आयुक्त ने सबासी दी। आयुक्त ने अभिनंदन व कुमकुम महिला स्वसहायता समूह द्वारा गोबर से बनाए जा रहे दिए का अवलोकन भी किया। इसके अलावा आयुक्त ने परिसर में रूखमणी चतुर्वेदी द्वारा घुरा हस्त शिल्प जुट व केला के पत्ते व तना से तैयार कलाकृति प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।




