ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: किसानों के विरोध के बाद मोदी सरकार ने पलटा फैसला, पंजाब और हरियाणा में कल से होगी धान की खरीद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

किसानों के विरोध के बाद मोदी सरकार ने पलटा फैसला, पंजाब और हरियाणा में कल से होगी धान की खरीद

By @dmin
Published: October 2, 2021
Share
खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन
खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब और हरियाणा में धान खरीद को 11 अक्टूबर तक टालने पर किसानों के भारी विरोध के बाद केंद्र सरकार ने अपना फैसला बदल दिया है। सरकार ने रविवार 3 अक्टूब से ही धान सहित सभी खरीफ फसलों की खरीद शुरू करने का ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने इसका ऐलान किया।

खाद्य और उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी चौबे से मुलाकात के बाद खट्टर ने कहा, ‘मॉनसून में देरी की वजह से केंद्र सरकार ने धान और बाजरे की खरीद को 1 अक्टूबर से टालकर 11 अक्टूबर कर दिया था। इसको जल्दी शुरू करने की मांग है। खरीद कल से ही शुरू हो जाएगी। चौबे ने भी इस बात को दोहराते हुए हुए कहा कि खरीफ फसलों की खरीद कल से ही पंजाब और हरियाणा में भी शुरू हो जाएगी।

#WATCH | Haryana: Protesters break police barricade in Yamunanagar as they held a demonstration near the residence of state minister Kanwar Pal over delay in paddy procurement pic.twitter.com/4HmskHoEOS

— ANI (@ANI) October 2, 2021

हरियाणा-पंजाब में भारी विरोध
पंजाब और हरियाणा के किसानों ने धान की खरीद में हुई देरी के विरोध में शनिवार को कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस और हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों के आवास तथा पंजाब में जिला आयुक्त कायार्लयों का घेराव किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा ने दोनों राज्यों के विधायकों के घरों के सामने विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान शुक्रवार को किया था। वहीं, पंजाब में किसान कई कांग्रेस विधायकों के आवासों के बाहर एकत्र हुए। धान की खरीद में हुई देरी के मुद्दे पर रूपनगर में विधानसभा अध्यक्ष राणा के पी सिंह और मोगा में विधायक हरजोत कमल के घर के बाहर किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया।

नमी की वजह से केंद्र ने टाली थी खरीद
केंद्र सरकार ने गुरुवार को पंजाब और हरियाणा में धान की खरीद को 11 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया था क्योंकि फसल पकी नहीं है और बारिश के कारण उसमें नमी की मात्रा अधिक है। खरीद की प्रक्रिया केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), राज्य की एजेंसियों के साथ मिलकर करती है। धान की खरीद आमतौर पर 1 अक्टूबर से शुरू होती है।

विधायक रिकेश सेन की पहल : दिवंगत पत्रकार संतोष यादव के परिवार को हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपए
जशपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत, बांध के निकट बरामद हुए शव
दो नाबालिगों समेत परिवार के 5 लोगों का कत्ल, खेत में दफनाया, डेढ़ महीने बाद खुलासा
अस्पतालों में मेडिकल वेस्ट के निष्पादन व्यवस्था की करे जांच, दुर्घटना को रोकने सड़क पर हुए गढ्डो का करे फिलिंग: आयुक्त
भिलाईवासियों की सुख-शांति और खुशहाली के लिए विधायक ने हर मंदिर में प्रज्ज्वलित किए मनोकामना ज्योति कलश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Amrit Samman to Safai Mitra… The commissioner said सफाई मित्र को अमृत सम्मान… आयुक्त ने कहा- आर्थिक से ज्यादा सामाजिक सम्मान का महत्व
Next Article Chief Minister Baghel inaugurated the power generation project from cow dung in the Gauthans मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन परियोजना का किया शुभांरभ, गौठानों में लगी एक यूनिट से बनेगी 150 किलोवाट बिजली

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?