ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सफोर्ड का टीका जनवरी अंत तक, पीएम मोदी कल करेंगे वितरण पर बैठक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑक्सफोर्ड का टीका जनवरी अंत तक, पीएम मोदी कल करेंगे वितरण पर बैठक

By @dmin
Published: November 23, 2020
Share
Prime Minister Modi said at the school education conference
Prime Minister Modi said at the school education conference
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर राहत की खबर आई है। जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में देश को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का पहला लॉट मिल सकता है। भारत में चार दवा कंपनियां अपने टीकों के क्लिनिकल ट्रायल के दूसरे या तीसरे चरण में हैं। टीके की खेप मिलने व टीकाकरण शुरू करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर सकते हैं।

बता दें कि देशभर में कोरोना के कुल मामले 90 लाख के पार चले गए हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 85 लाख से ज्यादा मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। सक्रिय मामलों की बात करें तो देश में साढ़े चार लाख के करीब मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना वैक्सीन की लगाने की शुरुआत फ्रंटलाइन वर्कर्स जैसे डॉक्टर, नर्स, नगरपालिका के कार्यकर्ताओं से की जाएगी। 

 टीके को आपात मंजूरी संभव
केंद्र सरकार सीरम इंस्टिट्यूट को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के इमरजेंसी उपयोग को मंजूरी दे सकती है। इसे ब्रिटेन में मंजूरी मिलते ही भारत सरकार भी एसआईआई को मंजूरी दे देगी। 

कीमत को लेकर समझौता किया
एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, भारत सरकार बहुत ज्यादा मात्रा में वैक्सीन को खरीदेगी, ऐसे में सरकार की ओर से कीमत में समझौता किया गया है। दो शॉट वैक्सीन के लिए 500-600 रुपये देने होंगे।

लगातार दो वर्चुअल बैठक करेंगे प्रधानमंत्री 
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वर्चुअल बैठक कर सकते हैं, इस बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री होंगे। बैठक में राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। देश में वैक्सीन बनाने वाली चार कंपनियां क्लिनिकल परीक्षण के दूसरे या तीसरे चरण पर हैं, इसलिए बैठक में वैक्सीन वितरण को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रधानमंत्री मंगलवार को लगातार दो बैठकें कर सकते हैं। पहली बैठक में उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों या फिर प्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा, जहां मौजूदा समय में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। 

टास्क फोर्स की बैठक भी जल्द
देश में वैक्सीन टास्क फोर्स भी जल्द ही बैठक करेगी ताकि टीके की वैज्ञानिक स्थिति की समीक्षा की जा सके। यह तय करेगी कि भारत को आपातकालीन प्राधिकरण के बारे में सोचना चाहिए कि नहीं। पुणे की सीरम इंस्टिट्यूट, जो कि ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन बना रही है, भारत में आपातकालीन प्राधिकरण के लिए आवेदन करेगा। ब्रिटेन में मंजूरी मिलते ही सीरम इंस्टीट्यूट यह काम करेगा।

RRR को ऑस्कर : सीएम भूपेश बघेल ने पूरी टीम को दी बधाई, ट्वीट कर कही यह बात
भालू का आतंक: मरवाही में घर के बाहर खड़ी महिला पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
गुरुघासीदास जयन्ती: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किये मोतिमपुर अमरटापू धाम के दर्शन
भंडारा के अस्पताल में दर्दनाक हादसा…. जिंदा जल गए 10 नवजात…. पीएम मोदी ने जताया दुख
पीसीसीएफ पहुंचे बलौदा बाजार फॉरेस्ट रेंज, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण… बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand देश में कोरोना: मिले 44059 संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85 लाख के पार
Next Article दाई-दीदी क्लीनिक में 100 से अधिक महिलाओं का हुआ इलाज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?