ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लोगों के बीच पहुंचे विधायक वोरा…. साथ दौरा करने वाले अधिकारियों का छूटा पसीना
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लोगों के बीच पहुंचे विधायक वोरा…. साथ दौरा करने वाले अधिकारियों का छूटा पसीना

By @dmin Published September 30, 2021
Share
MLA Vora reached among the people to solve the problems of the people
MLA Vora reached among the people to solve the problems of the people
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा लगातार वार्डों में सुबह 3 से 4 घंटे जनता की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए दौरा कर रहे हैं। पटरी पार के वार्डों में समस्याएं अधिक होने के कारण वोरा कई बार निगम अधिकारियों को क्षेत्र के लिए अलग से प्रस्ताव बनाने निर्देशित कर चुके हैं जिसके परिणाम स्वरूप ड्रेनेज सिस्टम में सुधार के लिए 4.5 करोड़ से अधिक की राशि मजबूत आरसीसी नालियों हेतु स्वीकृत की गई है। अब बरसात के जाते ही नाली निर्माण का कार्य आरंभ होने है। अक्सर कार्यालय में काम करने वाले अधिकारियों के विधायक के साथ प्रतिदिन सुबह 3 घंटे दौरा करने से चिलचिलाती धूप एवं नागरिकों की नाराजगी से पसीने छूट रहे हैं। वार्ड 21 सिंधिया नगर में गुरुवार को ऐसा ही नज़ारा सामने आया जब विधायक वोरा के सामने नागरिकों ने वार्ड की अनदेखी के लिए अधिकारियों को जमकर कोसा।

इस दौरान विधायक वोरा ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कहीं भी कच्ची सड़कें ऐसी ना छूटें जिसके लिए शासन को प्रस्ताव ना भेजा गया हो। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप दुर्ग शहरी क्षेत्र में लगातार राशि जारी करवाई जा रही है किंतु धरातल पर काम दिखने के लिए प्रशासनिक इच्छाशक्ति जरूरी है। जब तक नागरिक समस्याओं का निराकरण नहीं होता तब तक लगातार 60 वार्डों का दौरा निरंतर जारी रहेगा। ज्यादातर मूलभूत समस्याएं निगम से जुड़ी हुई हैं इसलिए नगर निगम के अमले को अधिक सक्रियता एवं सजगता से कार्य करने की आवश्यकता है। इस दौरान सिंधिया नगर के पार्षद अरुण सिंह के नेतृत्व में नागरिकों ने रेलवे अंडरब्रिज के ऊपर से सड़क बनाने के लिए डीआरएम एवं केंद्रीय रेल मंत्री तक चर्चा कर अतिरिक्त बॉक्स बनवाने हेतु धन्यवाद भी ज्ञापित किया।

गौरतलब है कि वर्षों से रायपुर नाका के बाजू से कच्ची सड़क का उपयोग शहर की आधी आबादी भिलाई की ओर जाने के लिए करती रही थी किन्तु अंडरब्रिज निर्माण से आवागमन का मार्ग अवरुद्ध हो गया था किंतु वोरा की पहल पर रेलवे द्वारा एक अतिरिक्त आरसीसी बॉक्स का निर्माण किया गया है जिससे आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क के सीमेंटीकरण करवाने के भी निर्देश दिए। वोरा ने मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत पद्मनाभपुर चौकी व कलेक्ट्रेट सहित 9 स्थानों में स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया जिससे 1.71 करोड़ से आमजनों का सरकारी कार्यालयों में आवागमन सुगम होगा। वार्ड दौरे में पार्षद अरुण सिंह, एमआईसी जयश्री जोशी, निखिल खिचरिया, महामंत्री पप्पू श्रीवास्तव, एल्डरमैन अंशुल पांडेय, युंका अध्यक्ष आयुष शर्मा एवं नगर निगम के कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, आर के पालिया, अपर्णा शेलारे, दुर्गेश गुप्ता मौजूद थे।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin September 30, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 347 # 30 september 2021
Next Article लॉकडाउन में ढील कहीं न बन जाए महंगी डील...केंद्र ने राज्यों को चेताया, 3T+Vरणनीति पर काम करने को कहा कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी, वैक्सीन से पहले बच्चों के लिए बाल रक्षा किट ला रही है सरकार
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?