ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी – भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

जब तक बस्तर के लोग सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी – भूपेश बघेल

By @dmin
Published: June 6, 2022
Share
SHARE

रायपुर । विकास कार्य जन सरोकारों से जुड़े होते हैं। बस्तर के लोग जब तक सहमत नहीं होंगे, बोधघाट परियोजना प्रारंभ नहीं की जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री ने कांकेर में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साढ़े तीन सालों में बस्तर विकास के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ा है। ग्रामीण विकास और खेती किसानी को लेकर शासन ने जो निर्णय लिये हैं उससे तेजी से लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

न्याय योजनाओं का पैसा ग्रामीणों के खाते में आ रहा है इसलिए हर भेंट मुलाकात में बैंक खोलने संबंधी मांग अधिक आ रही है। वाहनों की खरीदी बढ़ गई है ट्रैक्टर, कार, बाइक के नये शो रूम तेजी से खुल रहे हैं। वनोपज संग्रहण की नीति से भी सुखद बदलाव हुआ है। महुआ की खरीदी बढ़ी है। काजू से लेकर मिलेट्स और महुआ का मूल्य संवर्धन हो रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों के माध्यम से और स्वास्थ्य में हाट बाजार में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल पा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित के किसी भी कार्य में विलंब नहीं किये जाने को लेकर सख्त निर्देश दिये गये हैं। प्रशासनिक व्यवस्था पुख्ता तरीके से काम कर रही है। इसके चलते भेंट मुलाकात में किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आ रही है और इसके चलते किसी अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई भी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं कहीं बंदोबस्त त्रुटि को लेकर दिक्कत आई है। इसके लिए हमने ड्रोन से सर्वे कर त्रुटि दुरूस्त करने के निर्देश दिये हैं। बस्तर में पर्यटन सुविधाओं का भी तेजी से विस्तार हो रहा है। हम हवाई सेवा का विस्तार कर रहे हैं। योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर हो रहा है। भेंट मुलाकात के दौरान जो खामी दिखी है उसे भी दुरूस्त करने के लिए कार्य किया जाएगा। इस दौरान अनेक विकास कार्यों की घोषणाएं की गई हैं। पंद्रह दिनों में इनके क्रियान्वयन के लिए निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Medical & Health: इस डायग्नोस्टिक सेंटर ने की रिब्रांडिंग, SRL Diagnostics का बदला नाम, अब हुआ Agilus Diagnostics
भिलाई चेम्बर का अभियान जिंदगी न मिलेगी दोबारा, स्टूडेंट्स को मिल रही ज्ञानवर्धक जानकारी
विधायक देवेंद्र यादव की विश्वास यात्रा : बड़ी संख्या में जुड़ रहे युवा और बुजुर्ग… जनता का मिल रहा समर्थन
आधार की तरह छात्रों को मिलेगी यूनिक पहचान, बनेंगे ‘अपार कार्ड’, शैक्षणिक डेटा होगा संकलित
उद्धव-मोदी मुलाकात: मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था… पीएम संग रिश्तों के सवाल पर बोले ठाकरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक वोरा ने वार्ड 53 में विकास कार्यों के लिए मंज़ूर किए 17 लाख
Next Article लोकवाणी: छत्तीसगढ़ में उद्योग, व्यापार और कारोबार का बना बेहतर वातावरण: सीएम बघेल मुख्यमंत्री ने कांकेर वासियों को दी हमर लैब की सौगात, एक ही छत के नीचे मिलेगी 120 प्रकार के स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?