मैनचेस्टर (एजेंसी)। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला आज से ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाना था लेकिन इस मैच पर कोरोना का खतरा पसर गया है। टीम इंडिया के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद पांचवा टेस्ट तय समय पर शुरू नहीं हो पाएगा। मेनचेस्टर से आ रही खबरों के मुताबिक पांचवा आज शुरू नहीं होगा।

इएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक भी शुक्रवार को मैच की शुरुआत नहीं होगी। भारतीय टीम के फीजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बीसीसीआई और ईसीबी के बीच लगातार बातचीत चल रही है। मैच किस दिन से खेला जाएगा इसकी घोषणा का इंतजार है। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के कुछ खिलाडिय़ों ने मैदान में जाने को लेकर चिंता जाहिर की है। पूरी टीम का आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आया है, पर टेस्ट की ताजा रिपोर्ट आज ही आनी है।




