ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तय हुआ भवानीपुर का संग्राम, ममता के खिलाफ बीजेपी ने खेला महिला कार्ड, आज ही दीदी दाखिल करेंगी पर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

तय हुआ भवानीपुर का संग्राम, ममता के खिलाफ बीजेपी ने खेला महिला कार्ड, आज ही दीदी दाखिल करेंगी पर्चा

By @dmin
Published: September 10, 2021
Share
तय हुआ भवानीपुर का संग्राम, ममता के खिलाफ बीजेपी ने खेला महिला कार्ड, आज ही दीदी दाखिल करेंगी पर्चा
तय हुआ भवानीपुर का संग्राम, ममता के खिलाफ बीजेपी ने खेला महिला कार्ड, आज ही दीदी दाखिल करेंगी पर्चा
SHARE

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की बिसात बिछ गई है। एक तरफ ममता बनर्जी आज भवानीपुर में पर्चा दाखिल करने वाली हैं तो वहीं बीजेपी ने उनके मुकाबले प्रियंका टिबरीवाल को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस सीट से बीजेपी की ओर से से किसी सीनियर नेता को उतारे जाने के कयास भी लग रहे थे, लेकिन पार्टी ने महिला कार्ड पर ही भरोसा किया।

यह उपचुनाव ममता बनर्जी की साख और सीएम पद पर बने रहने के लिए बेहद अहम है। मई में आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में उन्हें नंदीग्राम सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी वह सीएम बनी थीं। ऐसे में उनके लिए सीएम बनने के 6 महीने के भीतर विधायक बनना जरूरी है। इसलिए भवानीपुर का चुनाव ममता बनर्जी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

बीजेपी ने एक ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी है। इसमें टिबरीवाल के अलावा जंगीपुर से सुजीत दास और समरेसगंज से मिलन घोष की उम्मीदवारी की घोषणा भी की गई है।

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी पश्चिम बंगाल के विधानसभा उप-चुनाव के लिए निम्न नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/DLamBJ1pHf

— BJP (@BJP4India) September 10, 2021

कौन हैं प्रियंका टिबरीवाल?
भाजपा नेता बाबुल सुप्रियो की कानूनी सलाहकार रहीं प्रियंका टिबरीवाल ने अगस्त 2014 में बीजेपी का दामन थामा था। उनके बारे में कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित हैं और उन्हें राजनीति में अपना आदर्श मानती हैं। नेता से राजनेता बने भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो की सलाह के बाद ही प्रियंका भाजपा में शामिल हुई थीं। 2015 में प्रियंका टिबरीवाल ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या 58 (एंटली) से कोलकाता नगर परिषद का चुनाव लड़ा था, मगर तृणमूल कांग्रेस के स्वपन समदार से हार गईं थीं। भाजपा में अपने छह साल के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण कार्यों को संभाला और अगस्त 2020 में उन्हें पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया।

हालांकि, 2021 में उन्होंने एंटली से विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन टीएमसी के स्वर्ण कमल साहा से 58,257 मतों के अंतर से हार गईं। टिबरीवाल का जन्म 7 जुलाई 1981 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा वेलैंड गॉल्डस्मिथ स्कूल से की और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की। उसके बाद उन्होंने 2007 में हाजऱा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की, जो कि कलकत्ता विश्वविद्यालय के अधीन है। उन्होंने थाईलैंड से एमबीए भी किया है।

छत्तीसगढ़ के 4 सांसदों ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रदेश को गरीब कल्याण रोजगार योजना में शामिल करने की मांग
अलर्ट मिलते ही अवैध प्लाटिंग और कालोनाइजर पर होगी सख्त कार्रवाई… राजस्व एवं पुलिस विभाग ने बनाई रणनीति
हवा में मंडरा रही है आतंकी साजिश: एक बार फिर जम्मू एयरबेस के पास दिखा ड्रोन, मचा हड़कंप
नए साल के पहले दिन ईरान पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, ‘बहुत बुरा होगा, चेतावनी नहीं धमकी समझें’
अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है… कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आखिरकार जाग ही गया सऊदी अरब का तालिबान प्रेम, विदेश मंत्री बोले- हमें उनसे अच्छे शासन की उम्मीद आखिरकार जाग ही गया सऊदी अरब का तालिबान प्रेम, विदेश मंत्री बोले- हमें उनसे अच्छे शासन की उम्मीद
Next Article Corona's shadow on the fifth test: match will not start today पांचवे टेस्ट पर कोरोना का साया: आज शुरू नहीं होगा मैच… फीजियों के संक्रमित होने के बाद टाला गया आज का शेड्यूल

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?