ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है… कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है… कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार

By @dmin
Published: April 27, 2021
Share
अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है… कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार
अमेरिका बोला- हमें भारत की दयालुता याद है… कोरोना वैक्सीन के कच्चे माल की सप्लाई को हैं तैयार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। पूरा भारत इस समय कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहा है। रोज हजारों लोगों की जान जा रही है। स्थिति इतनी बदतर हो गई है कि अन्य देश खुद मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका ने रविवार को कहा कि- हमें भारत की दयालुता याद है और हम भारत को कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्ची सामग्री की तुरंत सप्लाई करेंगे। राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि कोरोना महामारी की शुरुआत में जब हमारे अस्पतालों में दवाओं की कमी बनी हुई थी उस समय भारत ने हमारी मदद की थी। अब जरूरत की समय अमेरिका भारत की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके का निर्माण पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई) करता है। अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, भारत सरकार के अनुरोध के बाद हम भारत के सीरम इंस्टीट्यूट में एस्ट्राजेनेका कोविशिल्ड वैक्सीन के उत्पादन के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराएंगे।

डोभाल की अमेरिकी समकक्ष के साथ हुई वार्ता
गौरतलब है कि भारत को कच्ची सामग्रियां भेजे जाने के बारे में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की प्रवक्ता एमिली होर्ने की ओर से एक बयान जारी किया गया है। प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन की अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ बातचीत में वैक्सीन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली कच्ची सामग्रियों के भेजे जाने पर पर सहमति बनी है।

अदार पूनावाल ने की थी प्रतिबंध हटाने की मांग
बता दें कि सीरम के सीईओ अदार पूनावाल पिछले एक महीने से ज्याता समय से कच्ची सामग्रियों पर लगे प्रतिबंध को अमेरिका से हटाने की मांग करते आए हैं। इसके लिए उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को कई बार ट्वीट किया। गत पांच फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति ने वैक्सीन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली इन कच्ची सामग्रियों की अपने देश में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू कर दिया। विदेश मंत्रालय ने भी इस मसले को कई बार उठाया था क्योंकि उसे पता था कि इससे महत्वपूर्ण दवाओं आयात प्रभावित हो सकता है।

मदद को आगे आ रहे कई देश
कोरोना इस लड़ाई में अमेरिका के अलावा, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी सहित कई अन्य देशों ने भी भारत की मदद करने की घोषणा की है। वहीं कुछ देशों से तो मदद का सामान भारत के हवाईअड्डों पर उतरने भी लगा है।

लाइव शो के दौरान हुई शोएब अख्तर की बेइज्जती, इस्तीफा देकर बाहर निकले, जाने क्या है मामला
लॉकडाउन में ढील, गंभीर हो सकती है भारत की स्थिति, जुलाई तक 21 लाख कोरोना केस की संभावना
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्य भर में होंगे विशेष कार्यक्रम, राज्यपाल डेका ने दिए निर्देश
रिसाली निगम का बजट : महापौर शशि सिन्हा ने पेश किया 120.41 करोड़ का बजट… सुविधाओं पर ध्यान
पुडुचेरी में गिरी कांग्रेस की सरकार…. मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने खोया विश्वासमत खोया…. चर्चा के दौरान साधा केन्द्र पर निशाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महामारी के बीच भारत ने जमकर खरीदे हथियार, सेना पर खर्च के मामले में बस अमेरिका-चीन से पीछे महामारी के बीच भारत ने जमकर खरीदे हथियार, सेना पर खर्च के मामले में बस अमेरिका-चीन से पीछे
Next Article विवशता: कोरोना के लक्षण दिखने के बाद महिला की मौत, एंबुलेंस न मिलने की वजह से बाइक पर शव ले गया परिवार विवशता: कोरोना के लक्षण दिखने के बाद महिला की मौत, एंबुलेंस न मिलने की वजह से बाइक पर शव ले गया परिवार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?