ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य सचिव ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को गिरदावरी कार्य पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्य सचिव ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को गिरदावरी कार्य पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए

By @dmin
Published: September 1, 2021
Share
मुख्य सचिव ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को गिरदावरी कार्य पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए
मुख्य सचिव ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को गिरदावरी कार्य पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों की बैठक लेकर चालू खरीफ सीजन में अनियमित एवं खंड वर्षा के कारण खरीफ फसलों की उत्पाकता पर होने वाले प्रभाव की विस्तार से जानकारी ली। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को गिरदावरी को पूरी सजगता और गंभीरता के साथ पूरा कराने तथा इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शासन का सबसे महत्वपूर्ण एवं सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी बैठक में मौजूद थे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को अनियमित एवं खंड वर्षा की वजह से फसलों के नुकसान की स्थिति का तेजी से सर्वे कराने के साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारियों को गांवों का अनिवार्य रूप से दौरा कर फसलों की स्थिति के अवलोकन तथा किसानों से संपर्क करने के भी निर्देश दिए ताकि नुकसान की स्थिति का आंकलन किया जा सके। उन्होंने गांवों से प्राप्त गिरदावरी रिपोर्ट को भी अद्यतन कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को गांवों में जरूरतमंद लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए भी आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने तथा मनरेगा, कैम्पा एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से काम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि खरीफ सीजन में यदि किसी किसान द्वारा फसल विविधिकरण के तहत धान के बदले अन्य फसल की बुआई की गई थी, जो अनियमित एवं खंड वर्षा की वजह से प्रभावित हुई हो तो यथासंभव संबंधित किसान को बुआई के लिए बीज उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने चालू वर्षा सीजन में औसत से कम वर्षा के मद्देनजर संभागायुक्तों और कलेक्टरों को गांवों में निस्तार एवं पेयजल की स्थिति का भी आंकलन करने तथा इस समस्या के निदान के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए ताकि समस्यामूलक गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जा सके। मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान कलेक्टरों से उनके जिले के सिंचाई बांधों, जलाशयों, बैराजों में जल भराव की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे बांध एवं जलाशय जहां पर्याप्त जल भराव है, उन बांधों एवं जलाशयों के कमांड एरिया के किसानों को सिंचाई के लिए नियमित रूप से पानी दिया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू ने बैठक में कलेक्टरों कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने और स्थिति पर सतत् निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग अनवरत रूप से जारी रहे और ज्यादा से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हो। अपर मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को आगामी दिनों में प्रदेश में व्हीआईपी दौरा को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने खंड एवं अनियमित वर्षा से विभिन्न जिलों में होने वाले संभावित प्रभाव की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने मितानिनों और मनरेगा कर्मचारियों की मांगों के संबंध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का दिया निर्देश
कामधेनु विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय कड़कनाथ एवं अन्य मुर्गियों के पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के लिए दिशा-निर्देश जारी: इस साल नहीं होगा उत्सव का आयोजन
इंडिया फर्स्ट टेक कॉनक्लेव में राज्य के स्टार्ट-अप को चार श्रेणियों में बेस्ट स्टार्ट-अप का आवार्ड, 838 स्टार्ट-अप इकाईयां रजिस्टर्ड
अनलॉक ब्रेकिंग: जिले में अब बाजार व दुकानों में समय की पाबंदी खत्म… अब पूरे समय खुल सकेंगी दुकानें… कलेक्टर ने जारी किया संशोधित आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय कार्यशाला में श्रीमती भेंडिय़ा ने छत्तीसगढ़ के नए जिलों और रायपुर में एक और सखी सेंटर प्रारंभ करने का किया अनुरोध राष्ट्रीय कार्यशाला में श्रीमती भेंडिय़ा ने छत्तीसगढ़ के नए जिलों और रायपुर में एक और सखी सेंटर प्रारंभ करने का किया अनुरोध
Next Article तालिबान की सरकार बनाने की प्लानिंग पूरी, बरादर के हाथों में होगी कमान, अखुंदजादा होंगे सुप्रीम तालिबान की सरकार बनाने की प्लानिंग पूरी, बरादर के हाथों में होगी कमान, अखुंदजादा होंगे सुप्रीम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?