ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रोफेसर की गंदी हरकत से परेशान छात्राओं ने की शिकायत, हुआ सस्पेंड, प्राचार्य ने जांच के नाम पर की खानापूर्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रोफेसर की गंदी हरकत से परेशान छात्राओं ने की शिकायत, हुआ सस्पेंड, प्राचार्य ने जांच के नाम पर की खानापूर्ति

By Om Prakash Verma
Published: April 30, 2023
Share
प्रोफेसर की गंदी हरकत से परेशान छात्राओं ने की शिकायत, हुआ सस्पेंड, प्राचार्य ने जांच के नाम पर की खानापूर्ति
प्रोफेसर की गंदी हरकत से परेशान छात्राओं ने की शिकायत, हुआ सस्पेंड, प्राचार्य ने जांच के नाम पर की खानापूर्ति
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर स्थित इंदरू केंवट कन्या कॉलेज के प्रोफेसर आरपी टंडन को शासन ने संस्पेंड कर दिया है। प्रोफसर पर छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का आरोप है। शिकायत मिलने पर प्रशासन की टीम पहुंची थी। जांच में पता चला कि यह सिलसिला सालों से चल रहा है, लेकिन किसी ने बोलने की हिम्मत नहीं की। कॉलेज में पढऩे वाली छात्राएं अपनी जूनियर को सलाह तक देती थीं, कि टंडन सर से सावधान रहना। उनसे अकेले में कभी मत मिलना। फिलहाल प्रोफेसर को अपर संचालक ने अटैच किया है।

कॉलेज की जांच टीम ने की खानापूर्ति
दरअसल, सारा मामला छह अप्रैल को सामने आया। कॉलेज की एक छात्रा जब प्राचार्य से प्रोफेसर रामायण प्रसाद टंडन की शिकायत करने के लिए पहुंची थी। आरोप है कि प्राचार्य ने भी एक्शन लेने की जगह दूसरे दिन लिखित आवेदन देने को कहा। प्राचार्य के गोलमोल जवाब से नाराज छात्राओं ने 10 अप्रैल को लिखित शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई पर भरोसा नहीं होने के चलते वो कलेक्टर के पास पहुंच गई। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने जांच टीम बनाई। आरोप है कि उसने भी जांच के नाम पर औपचारिकता मात्र की।

छात्राओं के साथ अतिथि शिक्षकों ने बयान किया दर्द
वहीं कलेक्टर को मिली शिकायत के बाद प्रशासन भी सक्रिय हुआ और उनकी जांच टीम कॉलेज पहुंच गई। वहां टीम को पता चला कि प्रोफेसर के कृत्य को छात्राएं सालों से सहती आ रही थीं। जांच के दौरान 30 से अधिक छात्राओं, स्टाफ, अतिथि शिक्षकों के बयान दर्ज किए गए। सभी ने प्रोफेसर के कृत्य को रोते हुए बयान किया। आरोप है कि छात्राओं के अलावा महिला अतिथि शिक्षकों के साथ भी प्रोफेसर ऐसी ही हरकतें करता था। प्रोफेसर रामायण प्रसाद टंडन को निलंबित कर दुर्ग अपर संचालक में अटैच कर दिया गया है।

हाथ पकड़ लिया करता था प्रोफेसर
जांच में खुलासा हुआ कि प्रोफेसर छात्राओं से अश्लील बातें करते, बैड टच भी करता था। छात्राओं को अकेले कॉलेज में बुलाता था। छात्राएं एक साथ आ जाती तो फटकार लगाता था। छात्राओं को होटल ले जाने तो कभी अपने घर बुलाता। आरोप है कि कभी छात्राओं से कहता मैं तुम्हारे घर आऊंगा। यही नहीं मौका देख छात्राओं के हाथ पकड़ लेता था। हाथ तब तक नहीं छोड़ता था जब तक छात्राएं झटक कर नहीं छुड़ातीं। बताया जा रहा है कि, प्रोफेसर की हरकतों की पहले भी शिकायत हुई, पर कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई ही नहीं की।

मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को सीधे पक्षकार नहीं बनाया जा सकता: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट
क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन… खेल जगत में शोक की लहर
विधायक भाई को राखी बांधने पहुंची हजारों बहनें, छोटों को दिया प्यार और बड़ों का लिया आशीर्वाद
छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन अवैध, सरकार ने किया कानून में संसोधन… पकड़े गए तो नहीं मिलेगी जमानत
वैशाली नगर विधानसभा के बारह वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि, पार्षद व छाया पार्षद आपसी सामंजस्य से करेंगे क्षेत्र का विकास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं, कहा-श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान का दिन है मई दिवस मुख्यमंत्री ने श्रमवीरों को दी मई दिवस की शुभकामनाएं, कहा-श्रमिकों की मेहनत और समर्पण के प्रति सम्मान का दिन है मई दिवस
Next Article भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट Big Political News: सियासत: कांग्रेस के बारे में ये क्या बोल गए भाजपा अध्यक्ष, लगाए और भी गंभीर आरोप, जाने और क्या-क्या कहा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?