ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के केंद्रों में टीकाकरण का आंकड़ा तीन लाख पार, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नागरिकों के टीकाकरण के प्रति उत्साह से टीकाकरण में तेजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

भिलाई के केंद्रों में टीकाकरण का आंकड़ा तीन लाख पार, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नागरिकों के टीकाकरण के प्रति उत्साह से टीकाकरण में तेजी

By @dmin
Published: August 21, 2021
Share
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे
प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे
SHARE

भिलाई। भिलाई के टीकाकरण केंद्रों में 305766 टीकाकरण हो चुका है। निगम की प्रशासनिक कार्य प्रणाली और नागरिकों के टीकाकरण के प्रति उत्साह के कारण यह संभव हो पाया है। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है, कोविड का टीका लगाने लोग अपने क्षेत्र के नजदीकी केन्द्रों में पहुंच रहे है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने पूरा निगम प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी हुई है।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने हर संभव प्रयास किया जा रहा है, अभियान स्वरूप अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। निगम के प्रशासक एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर भिलाई निगम ने टीकाकरण के लिए अभियान छेड़ दिया है तथा निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के नेतृत्व में भिलाई में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां लोग स्वफूर्त टीका लगाकर संक्रमण की रोकथाम में अपनी सहभागिता दे रहे है।

यह है टीकाकरण के आंकड़े
एक नजर में टीकाकरण के आंकड़े की बात करें तो 305766 टीकाकरण हो चुका है! जिसमें 18 वर्ष से अधिक उम्र समूह के 108362, 45 प्लस वाले लोगों को 109728, 60 प्लस उम्र समूह के व्यक्तियों को 55973, फ्रंटलाइन वर्कर्स को 17901 तथा एचसीडब्ल्यू लोगों को 13802 टीकाकरण किया जा चुका है। निगम क्षेत्र के टीकाकरण केन्द्रों का जोन आयुक्त लगातार निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को बनाए रखने आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे है। जितना अधिक टीकाकरण होगा उतना ही जल्दी कोरोना के संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष अभियान के तहत टीकाकरण के लिए अब तक कई सारे केन्द्र बनाए जा चुके है, जहां महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुरक्षित तरीके से टीका लगा रही है।

केन्द्रों में बेझिझक पहुंच रहे टीकाकरण केन्द्रों में
टीकाकरण केन्द्रों में निगम क्षेत्र के पूरे वार्डों के नागरिक पहुंच रहे है और बेझिझक टीका लगवाकर अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। निगम का अमला टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया में अपना सहयोग कर रहे है ताकि टीका लगवाने आए लोगों को बिना कोई देरी किए शीघ्रता से टीका लग जाए। सभी टीकाकरण केन्द्रों का निगम आयुक्त तथा अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते हुए फीडबैक ले रहे है ताकि केन्द्रों में कोई परेशानी न आए और टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से संचालित होता रहे। निगम क्षेत्र के नागरिक अपने-अपने क्षेत्र के नजदीकी टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर आसानी से टीका लगवा रहे हैं।

टीकाकरण कार्य में नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली का अहम योगदान है। भिलाई के टीकाकरण केन्द्रों में विशेष टीकाकरण के लिये लोगों को प्रेरित करने आंगनबाड़ी कार्यकताओं एवं निगम कर्मचारी जागरूकता प्रसारित कर रहे है, इसके लिए वार्डों में शेड्यूल के मुताबिक मुनादी भी कराई जा रही है। कई केन्द्रों में कोविड का टीका लगवाने वालों का हौसला बढ़ाने सेल्फी पाइंट भी बनाए गए है। टीकाकरण के लिए सामाजिक सहयोग लगातार प्राप्त हो रहा है, हर वर्ग टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। भिलाई निगम ने दिव्यांग जनों के लिए भी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया था, हर वर्ग के लोगों को सम्मिलित करने का प्रयास किया जा रहा है। भिलाई शहर वासियों की जागरूकता से टीकाकरण का आंकड़ा 305766 तक पहुंच चुका है।

बढ़ेंगी ऐश्वर्या की मुश्किलें? पनामा पेपर्स लीक मामले में ईडी का समन
Durg Breaking : वीआईपी के फोन घनघनाते रहे और इधर चालान कटता रहा, दुर्ग पुलिस व यातायात विभाग की बेखौफ कार्रवाई
आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच हुआ स्थगित, 10 जून को नहीं बल्कि अब इस तारीख से होगा शुरू
विधायक देवेंद्र यादव की पहल पर हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट ग्राउंड सहित शहर के विभिन्न जगहों पर शुरू होगा ड्राइव इन वैक्सिनेशन… सीनियर सिटीजन को मिलेगा लाभ
आरोपों से घिरे तो आठवले की चौखट पर पहुंची वानखेड़े फैमिली, मलिक से बोले मंत्री- साजिश करना बंद कीजिए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article There was not a single death due to dengue for three years तीन सालों से डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई… प्रशासनिक सजगता और लोगों के सहयोग के चलते जीती बड़ी जंग… कोविड नियंत्रण के साथ ही डेंगू की रोकथाम पर होता रहा काम
Next Article Double attack on Taliban in Afghanistan, 300 fighters killed अफगानिस्तान में तालिबान पर डबल अटैक, 300 लड़ाके हुए ढेर, 3 जिले भी कब्जे से बाहर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?