ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन सालों से डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई… प्रशासनिक सजगता और लोगों के सहयोग के चलते जीती बड़ी जंग… कोविड नियंत्रण के साथ ही डेंगू की रोकथाम पर होता रहा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

तीन सालों से डेंगू से एक भी मौत नहीं हुई… प्रशासनिक सजगता और लोगों के सहयोग के चलते जीती बड़ी जंग… कोविड नियंत्रण के साथ ही डेंगू की रोकथाम पर होता रहा काम

By @dmin
Published: August 21, 2021
Share
There was not a single death due to dengue for three years
There was not a single death due to dengue for three years
SHARE

भिलाई। तीन साल पहले डेंगू के दंश ने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया था। भिलाई-खुर्सीपार के कई वार्ड आक्रांत थे, प्रशासन ने डेंगू नियंत्रण को लेकर व्यापक मुहिम चलाई थी। इसके बाद तीन सालों में डेंगू के नियंत्रण के लिए व्यापक रोकथाम कार्यक्रम किये गए। अब इसकी सफलता पूरी तरह मुकम्मल हो रही है। जुलाई और अगस्त का महीना मानसून का वक्त होता है। पानी छोटे-छोटे गड्ढों में जमा होता है, गर्मी की वजह से लोग कूलर चलाते हैं और इसका नतीजा होता है कि डेंगू के लार्वा को पनपने के लिए अवसर मिलता है।

इस बार व्यापक अभियान की सफलता इस मायने में है कि पड़ोसी बड़े जिले के मुकाबले भिलाई में डेंगू के केस की स्थिति नियंत्रण में है। जिला मलेरिया ऑफिसर डॉक्टर बंजारे ने बताया कि पिछले वर्ष डेंगू नियंत्रण पर किए गए कार्य के नतीजे बताते हैं कि महज 13 मामले सामने आये थे। इस वर्ष जून महीने में सेक्टर एरिया में डेंगू के एक मरीज के चिन्हांकित होते ही भिलाई निगम ने तेजी से टेमीफास वितरण एवं फागिंग की कार्रवाई शुरू की। साथ ही कूलर आदि खाली कराने का व्यापक अभियान छेड़ा गया।

स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि इसका अच्छा असर यह हुआ कि माह अगस्त तक भिलाई में केवल पांच ही डेंगू का केस सामने आया उसमें से तीन सेक्टर क्षेत्र के और दो पटरी पार क्षेत्र के शामिल है, इसके अलावा कुछ डेंगू मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री भी रही है। निगम के प्रशासक कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने हाटस्पाट एरिया में विशेष टीम लगाई थी जिन्होंने लगातार सक्रिय रूप से काम किया, इसका असर हुआ और नियमित रूप से टेमीफास के वितरण, छिड़काव से काफी लाभ हुआ। पृथक से टीम हाटस्पाट एरिया में लगाई गई। भिलाई निगम टीम ने इस अवधि में घरों के कूलर चेक किये और टेमीफास का छिड़काव किया। इसके अलावा मेलाथियान और मलेरिया ऑयल घोल का छिड़काव भी किया गया। जलजमाव वाले स्थानों पर विशेष फोकस किया गया ताकि लार्वा की उत्पत्ति न हो।

साल भर की गतिविधियां
इस साल निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई और इन्होंने व्यापक निरीक्षण किया। इस साल 1 लाख 5 हजार 819 घरों में निगम का अमला पहुंचा। हर चीज ध्यान से देखी। 56390 कूलर एवं पानी टंकी एवं अन्य पात्रों का निरीक्षण करते हुए कूलर एवं पानी टंकी से पुराना पानी खाली कराया गया। साथ ही 32799 घरों में पंपलेट वितरण भी किया गया जिसमें डेंगू के पनपने के कारणों एवं इससे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई थी। 88968 टेमीफास् का वितरण किया गया, 119324 घरों में फागिंग कराई गई, इसके अतिरिक्त लापरवाही बरतने वाले लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया।

कोविड नियंत्रण के साथ डेंगू के रोकथाम पर भी होता रहा काम
निगम प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती कोविड नियंत्रण को लेकर थी और स्वास्थ्य विभाग का बड़ा अमला इस कार्य के लिए लगा हुआ था। इसके बावजूद डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम पर प्रभावी रूप से क्रियान्वयन हुआ। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के साथ लगातार डेंगू के हाटस्पाट माने जाने वाले इलाकों का दौरा किया। इन इलाकों में लोगों से मिलकर डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम की जमीनी स्थिति जानी। और फील्ड पर इसके मुताबिक डेंगू नियंत्रण और रोकथाम की गतिविधियों पर काम किया गया! 3 महीनों में किए गए कठिन परिश्रम का प्रतिफल है कि डेंगू के केस में वृद्धि नहीं हो रही है और भविष्य में भी हॉटस्पॉट में डेंगू की जड़ों के कमजोर होने के संकेत है।

Bhilai : कैंप क्षेत्र की दो बच्चियों के गायब होने से मचा हड़कंप, 36 घंटे बाद इस हालत में मिली.. मां का रो-रोकर बुरा हाल
जशपुर में दो सड़कों के लिए 11.44 करोड़ रुपए की मंजूरी, झारखंड को जोड़ेगी यह मार्ग, बढ़ेगी आवागनम की सुविधा
10 किलो गांजा पहुंचाने का मिलता है 6 हजार, दुर्ग में पकड़ाए युवकों ने खोले राज… मास्टर माइंड की तलाश
कल ‘महात्मा फुले समता’ पुरस्कार से सम्मानित होंगे सीएम बघेल
मणिपुर सरकार मीरा को तोहफे में देगी 1 करोड़ रुपए… वेटलिफ्टिंग में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने का इनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Gothan on the path of self-reliance from multiactivity मल्टीएक्टिविटी से स्वावलंबन की राह पर गौठान… महिलाओं में जागा आत्मविश्वास
Next Article प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष की 48 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगे भिलाई के केंद्रों में टीकाकरण का आंकड़ा तीन लाख पार, प्रशासनिक कार्यप्रणाली और नागरिकों के टीकाकरण के प्रति उत्साह से टीकाकरण में तेजी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?