ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो साल बाद बाजारों में दिखी दीपावली की रौनक…. चेम्बर ने व्यापारियों को दी बधाई… चीनी सामान के बहिस्कार से चीन को करोड़ों के नुकसान का दावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दो साल बाद बाजारों में दिखी दीपावली की रौनक…. चेम्बर ने व्यापारियों को दी बधाई… चीनी सामान के बहिस्कार से चीन को करोड़ों के नुकसान का दावा

By @dmin
Published: November 2, 2021
Share
दो साल बाद बाजारों में दिखी दीपावली की रौनक…. चेम्बर ने व्यापारियों को दी बधाई… चीनी सामान के बहिस्कार से चीन को करोड़ों के नुकसान का दावा
दो साल बाद बाजारों में दिखी दीपावली की रौनक…. चेम्बर ने व्यापारियों को दी बधाई… चीनी सामान के बहिस्कार से चीन को करोड़ों के नुकसान का दावा
SHARE

भिलाई। कोरोना के कारण पिछले दो साल से परेशान व्यापारियों के चेहरों पर इस साल मुस्कराहट दिख रही है। दो साल बाद दीपावली के पर्व पर बाजारों में खरीदी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है जिससे व्यापारी वर्ग काफी खुश है। इस साल के माहौल को देखते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सभी व्यापारियों को बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई व बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में दीपावली त्यौहार में बाजारों में रौनक है। प्रदेश भर में करोड़ों के व्यापार पर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने व्यापारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि दीपावली पर्व पर इस वर्ष बाजारों में ग्राहकों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि होती जा रही है। विशेष बात यह रही कि बाजारों में मोटे तौर पर चीनी सामान नदारद है जिसका स्थान देशी सामान ने ले लिया है। वर्ष 2019 और 2020 की दिवाली व्यापारियों के लिहाज से बेहद फीकी रही लेकिन इस बार दिवाली त्यौहार से व्यापारियों की बड़ी उम्मीदें हैं।

पारवानी ने कहा कि जिस तरह से ग्राहक बाजारों में आकर खरीदी कर रहे हैं, जो ई- कॉमर्स व्यापार पर एक बड़ा तमाचा है। उन्होंने बताया कि खास तौर पर मिटटी के दिए, रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़े, गिफ्ट आइटम्स, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, प्लायवुड एवं हार्डवेयर सामान, ग्रेन मर्चेन्ट,रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं, सौंदर्य प्रसाधन,सराफा, मोबाइल, बिल्डिंग मटेरियल, कन्फेक्शनरी, मिठाई, घर में साज सज्जा की वस्तुएं, ड्राई फ्रूट्स, गिफ्ट आइटम, बिजली की लडिय़ाँ, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रानिक सामान, सजावटी बल्ब, मेहंदी, रंगोली का सामान, कलर्स, केमिकल्स, बच्चों के खिलौने, घड़ी, सन ग्लासेस, बेकरी आइटम्स, किचन एप्लायंसेस, सेफ्टी इक्विपमेंट्स, बिजली की कंडीलें, हैंडलूम फैब्रिक्स, फर्निशिंग आइटम्स आदि की प्रमुख रूप से बिक्री हो रही हैं।

चेम्बर पदाधिकारियों ने इस वर्ष बीच बाजार पहुँच बढ़ती ग्राहकों की संख्या को देखते हुए मास्क भी वितरित किया, वही व्यापारियो को भी नियमित तौर पर सेनेटाइजर का उपयोग करने सहित कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने की अपील की है। प्रदेश अध्यक्ष पारवानी ने व्यापारियों से कहा है कि वे बढ़ते हुए व्यापार के बीच अपनी सेहत का भी ध्यान रखे क्योंकि सेहत ही असली दौलत है।

दर्दनाक हादसा: पोखरण फायरिंग रेंज से बच्चे ने उठाया बम, छेड़छाड़ के दौरान फटा, गई जान
दुर्ग पुलिस के पकड़ में आए ऑटो चोर : 8 लाख के तीन ऑटो के साथ दो शातिर गिरफ्तार
परदे में रहने दो के लिए शाहरुख का मलिष्का मेंडोंसा को खास संदेश
केन्द्र सरकार की आठ साल की उपलब्धियों का बखान करेंगी स्मृति ईरानी, कल पहुंच रही रायपुर
मुख्यमंत्री साय ने होला मोहल्ला के लिए संगत बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनाव से पूर्व बड़ी घोषनाओं को लेकर अपनी ही सरकार पर बरसे सिद्धू: कहा- आखिरी दो महीने लॉलीपॉप दे रही सरकार…. कोई नहीं रहेगा पार्टी के साथ चुनाव से पूर्व बड़ी घोषनाओं को लेकर अपनी ही सरकार पर बरसे सिद्धू: कहा- आखिरी दो महीने लॉलीपॉप दे रही सरकार…. कोई नहीं रहेगा पार्टी के साथ
Next Article डिप्टी सीएम पर बड़ा ऐक्शन, आयकर विभाग ने जब्त की 1,000 करोड़ की संपत्ति डिप्टी सीएम पर बड़ा ऐक्शन, आयकर विभाग ने जब्त की 1,000 करोड़ की संपत्ति

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?