ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरिया जिले के आनी में पौधरोपण कर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का किया शुभारंभ, कहा- पूरे प्रदेश के लिए मानक बनेगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरिया जिले के आनी में पौधरोपण कर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का किया शुभारंभ, कहा- पूरे प्रदेश के लिए मानक बनेगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र

By @dmin
Published: July 5, 2021
Share
Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated Forest Demonstration Farm by planting saplings at Ani in Korea district
Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated Forest Demonstration Farm by planting saplings at Ani in Korea district
SHARE

रायपुर। गृह मंत्री और कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप ग्राम पंचायत आनी में पौध रोपण कर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया। गृह मंत्री ने बरगद का पौधा और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने पीपल का पौधा लगाया। इसी तरह सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में अलग अलग पौधों का रोपण कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। ग्राम पंचायत आनी के कुल 26 एकड़ क्षेत्र में गौठान चारागाह के अतिरिक्त 21 एकड़ क्षेत्रफल को प्रदर्शन-वन प्रक्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत सभी जिला मुख्यालयों के आस-पास वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज प्रदेश के पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से बनाये जा रहे वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र आनी की अलग ही पहचान बनेगी। फलदार पौधों के बीच औषधीय पौधों की खेती और नर्सरी की तैयारी अपने आप में एक अभिनव पहल है। आने वाले समय में कोरिया का यह वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए मानक बनेगा। मंत्री श्री साहू ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया, उद्यानिकी और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से तैयार होने वाले इस वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में फलोद्यान के साथ वनोपज और इमारती एवं जलाऊ लकड़ी के रूप में आय के नये स्त्रोत बनेंगे।

गृह मंत्री श्री साहू वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र से लगे गौठान पहुंचकर गौ पूजा की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत बनाये गये ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ भी किया। उन्होंने गौठान में स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित वर्मी कम्पोस्ट खाद और कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया के तत्वाधान में बनाये गये कृषक उत्पाद संगठन के स्टाल में जिले के किसानों द्वारा बनाये जा रहे मानक उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने जैविक खेती से होने वाले फायदें के बारे में जानकारी दी और मौके पर उपस्थित पांच किसानों को वर्मी कम्पोस्ट का पैकेट प्रदान किया। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के स्टाल में स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये जा रहे हस्तशिल्प तथा अन्य घरेलू उपयोग के उत्पादों का भी अवलोकन किया।

उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों और उससे होने वाली लाभ की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप राज्य के प्रत्येक गौठान भविष्य में लघु एवं कुटीर उद्योग के केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर कलेक्टर कोरिया श्री श्याम धावड़े, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री आओ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अरपा महोत्सव में शामिल हुए मख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- इस महोत्सव से गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को मिलेगी नई पहचान
तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2022 की पहली निविदा में 914 करोड़ रूपए का विक्रय
Gustakhi Maaf: राहुल को राहत के बाद राजनीति
CG Accident : शिवमंदिर से लौट रहे परिवार की बोलेरो को कंटेनर ने मारी ठोकर, चार की मौत और 7 घायल
दिव्यांगजनों को मिलेगी उपचार संबंधी ऑनलाईन सेवाएं : कोरोना संक्रमण के कारण दिव्यांगजन को डिजिटल माध्यम से मिलेगा उपचार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रमिक स्पेशल ट्रेन: प्रवासी श्रमिकों के आने का क्रम जारी: कटरा से आई तीन ट्रेनों से 2529 श्रमिक चांपा पहुंचे नई सुविधा: ट्रेनों में एसी का सफर जल्द होगा सस्ता, थ्री टियर इकोनॉमी कोच में लगेगा कम किराया
Next Article बड़ी खबर: रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई की 40 टीमों ने लखनऊ सहित 17 शहरों व जिलों में की छापेमारी…. दर्जनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?