ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई की 40 टीमों ने लखनऊ सहित 17 शहरों व जिलों में की छापेमारी…. दर्जनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

बड़ी खबर: रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई की 40 टीमों ने लखनऊ सहित 17 शहरों व जिलों में की छापेमारी…. दर्जनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर

By @dmin
Published: July 5, 2021
Share
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। सीबीआई ने रिवरफ्रंट घोटाले में लखनऊ सहित कई राज्यों और अलग-अलग जिलों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। मामले में दर्जनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। रिवरफ्रंट घोटाले में सीबीआई की 40 टीमों ने लखनऊ, गाजियाबाद और देहरादून सहित 17 जिलों व शहरों में छापेमारी की है। सीबीआई ने यूपी के साथ पश्चिम बंगाल और राजस्थान में भी छापेमारी की है।

बता दें कि सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन विंग ने रिवर फ्रंट घोटाले में करीब दर्जनों लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। यूपी में लखनऊ के अलावा, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, रायबरेली, सीतापुर, इटावा और आगरा में छापेमारी की गई है। रिवरफ्रंट घोटाले सपा सरकार में हुए जिसमें छापेमारी शुरू कर दी गई है। दरअसल, रिवरफ्रंट घोटाले के आरोप समाजवादी पार्टी सरकार पर लगते रहे हैं। रिवरफ्रंट सपा सरकार में गोमती नदी के किनारे बनवाया गया था जिसका सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार करते रहे हैं।

प्रदेश में 2017 में भाजपा सरकार आने पर मामले की जांच की बात कही गई थी जिसके बाद से कई अफसरों के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। मामले में अब फिर से छापेमारी का दौर शुरू हो चुका है। करीब 1500 करोड़ रुपये के इस घोटाले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय भी मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज कर जांच कर रहा है। राज्य सरकार ने चार साल पहले घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की थी। उससे पहले अप्रैल 2017 में प्रदेश सरकार ने रिवर फ्रंट घोटाले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे।

जांच के बाद गोमती नगर थाने में कई अधिकारियों के खिलाफ कमेटी ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उसी एफआईआर को आधार बनाकर सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज की थी। एक इंजीनियर रूप सिंह की गिरफ्तारी इस मामले में कुछ ही दिन पहले की गई थी। रिवर फ्रंट परियोजना के तहत अकेले सिंचाई विभाग ने 800 से अधिक टेंडर जारी किए थे। इनमें नियमों को दरकिनार कर ठेकेदारों को काम दिया गया था। उस समय लखनऊ खंड शारदा नहर के अधिशासी अभियंता रूप सिंह के खिलाफ सीबीआई को पर्याप्त सुबूत मिले थे।

बीजापुर में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 6 नक्सलियों पर है 11 लाख का इनाम
जिला प्रशासन और विभिन्न औद्योगिक संघ की बैठक…. उद्योगों को मूलभूत सुविधायें देने हुई सार्थक चर्चा
सभी स्कूलों में शुरू होगा पालक जागरूकता अभियान, पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने की तैयारी
तालिबान कल करेगा नई सरकार का ऐलान, जानिए कौन होगा सुप्रीम लीडर और कौन पीएम
CG Elections 2023 : वोटर हेल्पलाइन एप से मोबाइल पर ही देख सकते हैं अपना मतदान केन्द्र, जानिए ऐप के अन्य फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Home Minister Tamradhwaj Sahu inaugurated Forest Demonstration Farm by planting saplings at Ani in Korea district गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कोरिया जिले के आनी में पौधरोपण कर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का किया शुभारंभ, कहा- पूरे प्रदेश के लिए मानक बनेगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र
Next Article Home Minister Tamradhwaj Sahu reached Korea: Inaugurated 75 development works worth Rs 6.78 crore and performed Bhoomi Pujan गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पहुंचे कोरिया: 6.78 करोड़ रुपए के 75 विकास कार्यां का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?