ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसानों से अपील: भावी पीढ़ी को स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए वर्मी और सुपर कंपोस्ट का अधिक से अधिक करें उपयोग
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसानों से अपील: भावी पीढ़ी को स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए वर्मी और सुपर कंपोस्ट का अधिक से अधिक करें उपयोग

By @dmin Published July 2, 2021
Share
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
भूपेश बघेल से विभिन्न औद्योगिक और व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दुसरा स्थान प्राप्त होने पर दी शुभकामनाएं…
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में अधिक से अधिक वर्मी एवं सुपर कंपोस्ट उपयोग करें, ताकि भावी पीढ़ी के लिए एक स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण किया जा सके। उन्होंने कहा है कि वे एक किसान की हैसियत से यह अपील कर रहे हैं।

श्री बघेल ने किसानों के नाम अपने संदेश में कहा है कि रासायनिक उर्वरकों की दिनों-दिन बढ़ती कीमत से कृषि लागत बढ़ती जा रही है। लागत की तुलना में लाभ कम होता जा रहा है। रासायनिक उर्वरकों एवं पेस्टीसाइड्स के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति कम हो रही, वहीं कृषि उत्पाद में विषैले तत्वों की मात्रा बढ़ रही है। जिसका दुष्प्रभाव लोगों की सेहत और पर्यावरण पर पड़ रहा है। इन समस्याओं के निदान के उद्देश्य से हम छत्तीसगढ़ राज्य में जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रहे हैं। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है, जिससे स्व-सहायता समूह की महिलाएं वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट बना रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा है कि वर्मी कम्पोस्ट और सुपर कम्पोस्ट के विक्रय की व्यवस्था सोसायटियों के माध्यम से की गई है। किसान को वर्मी कम्पोस्ट मात्र 10 रूपए किलो और सुपर कम्पोस्ट 6 रुपए किलो की दर से उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा है – मैं यह भी बताना चाहता हूं कि देश की एक प्रतिष्ठित कम्पनी द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद 64 रूपए किलो में बेची जा रही है। इसकी तुलना में हम किसान भाईयों को 6 से 10 गुना कम कीमत में उच्च क्वालिटी की खाद उपलब्ध करा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है- वर्मी कम्पोस्ट एवं सुपर कम्पोस्ट के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। फसल उत्पादन बेहतर होता है। खेती की लागत में कमी आती है। इनके उपयोग से मिट्टी की जलधारण क्षमता में सुधार होने के साथ ही मृदा क्षरण रूकता है। जैविक खाद से उत्पादित खाद्यान्न, फल एवं सब्जियों की पौष्टिकता एवं गुणवत्ता बेहतर होती है। जैविक उत्पादों को बाजार में अच्छी कीमत मिलती है, जिससे किसानों को लाभ होता है। यह खाद भूमि से पोषक तत्वों की हानि को रोकती है। वर्मी एवं सुपर कम्पोस्ट के उपयोग से फसलों में कीट-व्याधि का प्रकोप कम होता है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

@dmin July 2, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Grand felicitation ceremony on Doctor's Day at SR Hospital and Research Center Chikhali एस आर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर चिखली में डॉक्टर्स डे पर भव्य सम्मान समारोह… कोरोना की पहली लहर से ही एस आर हॉस्पिटल की विश्वनियता कायम… 250 से अधिक कारोना वारियर्स का किया गया सम्मान
Next Article Doctors Day Celebration at BM Shah Hospital: IG Vivekanand Sinha बीएम शाह हॉस्पिटल में डॉक्टर्स डे समारोह: बेहतर सेवाओं के लिए आईजी विवेकानंद सिन्हा ने किया सभी विभागों के डॉक्टरों का सम्मान

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?