ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सभी नगरीय निकायों का बनेगा डेवलपमेंट प्लान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का निर्देश… कामकाज में लाएं कसावट
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सभी नगरीय निकायों का बनेगा डेवलपमेंट प्लान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव का निर्देश… कामकाज में लाएं कसावट

By Mohan Rao Published June 18, 2024
Share
विभागीय समीक्षा बैठक
SHARE

रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए सभी नगरीय निकायों में नालों-नालियों की सफाई बरसात के पहले सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जिला मुख्यालयों से संभागीय मुख्यालय आने-जाने के लिए सुलभ पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कार्ययोजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सूडा (SUDA) और विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों के कार्यों में कसावट लाने को कहा। उन्होंने काम में ढिलाई और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों का फील्ड में परिणाम दिखना चाहिए। नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने में नगरीय निकायों की गंभीरता और सक्रियता दिखनी चाहिए। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के कारण कार्यों में जो सुस्ती और धीमापन आ गया था, उसे तत्काल खत्म कर कार्यों में तेजी लाएं। जहां काम बंद हैं या अप्रारंभ हैं, वहां तुरंत काम शुरू कराएं।

उप मुख्यमंत्री साव ने समीक्षा बैठक में सभी नगरीय निकायों के सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध विकास के लिए सिटी डेवलपमेंट प्लान तैयार करने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी निकायों में डेवलपमेंट प्लान के अनुसार ही विकास और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिए। श्री साव ने शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही अफोर्डेबल हाउसिंग (Affordable Housing) की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने इन योजनाओं के काम पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा। उन्होंने हाउसिंग परियोजनाओं में जिओ-टेगिंग का ऑडिट कराने भी कहा।

उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग की योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों को उपलब्ध कराए जा रहे 15वें वित्त आयोग की राशि का सदुपयोग सुनिश्चित करने पुख्ता सिस्टम बनाने को कहा। श्री साव ने प्रदेश भर के नगरीय निकायों में कार्यरत अभियंताओं की कुशलता और दक्षता बढ़ाने कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए वार्डों के परिसीमन का काम 18 जुलाई तक पूर्ण करने को कहा जिससे कि आरक्षण प्रक्रिया और मतदाता सूची तैयार करने का काम समय पर प्रारंभ किया जा सके।

उप मुख्यमंत्री साव ने आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, अमृत मिशन, गौरव पथ निर्माण और संपत्ति कर संग्रहण की समीक्षा की। बैठक में नगर पंचायतों के नगर पालिकाओं में और नगर पालिकाओं के नगर निगमों में उन्नयन पर भी चर्चा हुई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक कुंदन कुमार, सूडा के सीईओ शशांक पाण्डेय, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य और संयुक्त संचालक एसके सुंदरानी भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao June 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हुआ पुल, देखते-देखते नदी में समाया… पहले भी हो चुका है हादसा
Next Article राजधानी रायपुर व कोरबा में शुरू होंगे मॉडल श्रम अन्न केन्द्र, श्रमिकों को मिलेगा किफायती दर पर भोजन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?