ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर शुरू, गृहमंत्री शर्मा ने किया शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर शुरू, गृहमंत्री शर्मा ने किया शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ी दिखाएंगे जौहर

By Mohan Rao
Published: September 23, 2024
Share
कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा
SHARE

पुलिस के जवान अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के साथ देश को गौरवान्वित करें – गृहमंत्री विजय शर्मा

भिलाई। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आज प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद विजय बघेल ने की। वही दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में सम्मिलित हुए। प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भिलाई के मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गृहमंत्री विजय शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल अन्य प्रदेश के खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की धरती में स्वागत अभिनंदन किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहलीबार अखिल भारतीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह आयोजन मिनी इंडिया भिलाई में किया जा रहा है, यहां पर देश के सभी प्रांतो के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि योगा, वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग एक ऐसी प्रतियोगिता है जिसमें पूरी मनोयोग की आवश्यकता होती है। खिलाड़ी के प्रतिभा के अनुसार खेल में हार-जीत बनी रहती है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे स्वयं के लिए नही अपितु दर्शकों के लिए खेलें। गृहमंत्री श्री शर्मा ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पुलिस के जवान खिलाड़ी अपने प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करें। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और प्रथम अखिल भारतीय वेट लिफ्टिंग कलस्टर 2024-25 की विधिवत उद्घाटन की घोषणा की।

कार्यक्रम के अध्यक्ष सांसद विजय बघेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि पुलिस के जवान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बेहतर ढंग से करते आ रहे हैं। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी आप अपने प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रदेश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने भिलाई की धरा में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह आयोजन पहलीबार किया जा रहा है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस बल के खिलाड़ी यहां शामिल हुए। उन्होंने प्रतिभागी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जोर दिया।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विवेकानंद सिन्हा ने प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर स्पर्धा का प्रतिवेदन वाचन करते हुए कहा कि यह हर्ष एवं गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहलीबार अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर का आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में योगा, वेट लिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग शामिल है। जिसमें 33 प्रदेश के 1141 प्रतिभागी खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता भिलाई नगर के तीन स्पोर्टस् क्लबों में आयोजित की जाएगी। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। यह आयोजन खेलों के दक्षता सुधारने का एक प्रयास है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि प्रतिभागी खिलाड़ी खेल भावना का परिचय देते हुए यहां से एक यादे लेकर जाएंगे।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि पुलिस अनुशासन एवं कर्त्तव्य निष्ठता का परिचायक है। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रदेश में पहलीबार आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल भावना का प्रदर्शन केवल मैदान में ही न हो, यह प्रदर्शन खिलाड़ी के जीवन में भी झलकना चाहिए। पुलिस महानिदेशक श्री जुनेजा ने मुख्य अतिथि से खेल की विधिवत् उद्घाटन करने हेतु अनुरोध किया।

प्रतिभागियों ने किया आकर्षक मार्चपास्ट
इससे पूर्व खिलाड़ी प्रतिभागियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। खेल मशाल प्रज्जवलन के साथ खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना की शपथ ली गई। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का शुभांकर का विमोचन, उल्लास एवं उमंग के प्रतीत आकाश में गुब्बारे छोड़े गये। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक की प्रस्तुति दी गई। समारोह में संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, एसपी श्री जितेन्द्र शुक्ला एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, आमंत्रित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न प्रदेशों से प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।

पुलिस खेल समारोह में छा गया रिखी के समूह का करमा नृत्य
छत्तीसगढ़ पुलिस प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग क्लस्टर 2024-25 का उद्घाटन समारोह में देश भर के आए प्रतिभागियों व अतिथियों के समक्ष प्रख्यात लोकवाद्य संग्राहक रिखी क्षत्रिय व उनके समूह ने बस्तर के आदिवासियों का माड़ी करमा नृत्य नृत्य प्रस्तुत किया। दंतेवाड़ा क्षेत्र के माड़िया आदिवासियों के इस नृत्य ने आयोजन स्थल में समां बांध दिया। देश भर से आए प्रतिभागी जहां इस नृत्य के दौरान झूमने लगे वहीं उद्घाटन करने पहुंचे अतिथियों ने भी रिखी व उनके समूह के इस नृत्य को सराहा। इस मौके पर मुख्य अतिथियों ने रिखी क्षत्रिय व उनके समूह की प्रस्तुति की तारीफ की।  इस प्रस्तुति के दौरान वाद्य पक्ष में  रिखी क्षत्रिय, डोरे लाल साहू, रामकुमार, प्रमोद ठाकुर, गायन पक्ष में कुलदीप सार्वा, ओमेश्वरी साहू,नृत्य पक्ष में पारस रजक,प्रदीप ठाकुर,संजीव कुमार बैस, भीमेश, प्रमोद ठाकुर,सुनील कुमार,वेदप्रकाश देवांगन, रंजीत ठाकुर, वेन कुमार, नवीन साहू, नेहा विश्वकर्मा, जया ठाकुर,जागेश्वरी यादव,शशि साहू,लीना ध्रुव,हेमा डौंडे, प्रियंका साहू, सीमा और तुलेश्वरी डोंडे का योगदान रहा। 

साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: उल्लेखनीय कार्य करने के लिए ”युवा रत्न सम्मान योजना” की शुरूआत, जानिए और क्या हुए अहम फैसले
18 प्लस का टीकाकरण: सीएम बघेल ने कहा ऑनलाइन रजिस्टे्रशन से एक बड़ा वर्ग रह जाएगा वंचित… पीएम मोदी को पत्र लिख कर की व्यवस्था में बदलाव की मांग
आईआईटी रुड़की के 60 छात्र कोरोना संक्रमित, पांच हॉस्टल सील
CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी
एम्स के निदेशक ने कहा कोरोना के नए स्टे्रेन से घबराने की जरूरत नहीं….. महीने में दो बार रूप बदलता है वायरस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रिसाली क्षेत्र के उद्यानों को संवारने बढ़े हाथ, आयुक्त ने कहा गंदगी फैलाने वालों से वसूले जुर्माना
Next Article नारायणपुर में मुठभेड़ : एक महिला सहित तीन नक्सली ढेर, जवानों की सर्चिंग जारी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?