सरगुजा। यहां सामूहिक दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। बारात में दो नाबालिग लड़कियों को जान पहचान के चार युवकों ने बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के पहले नाबालिग लड़कियों को पहले जबरन शराब भी पिलाई गई। घटना के बाद नाबालिग लड़कियों को वहीं छोड़कर चारो युवक फरार हो गए। मामले में पीडि़ताओं ेने चार युवकों के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीन फरार हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सीतापुर थानाक्षेत्र के ग्राम काराबेल बिशुनपुर का यह पूरा मामला है। बारात के साथ 2 नाबालिग लड़कियों को 4 युवकों ने पहले बंधक बनाया इसके बाद दोनों को जबरन शराब पिलाकर बारी-बारी से सामुहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों नाबालिग लड़कियों मौके पर छोड़कर सभी चारों युवक फरार हो गए। घटना के बाद दोनों नाबालिगों ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों सीतापुर पुलिस थाने में अनिल भगत,मुकेश,अखिलेश और राजेंद्र के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी अनिल भगत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले में 3 अन्य आरोपी मुकेश, अखिलेश और राजेंद्र अभी भी फरार है जिसकी पतासाजी सीतापुर पुलिस कर रही है।
शर्मनाक घटना: बारात में आई दो नाबालिगों को बंधक बनाकर किया गैंगरेप… गिरफ्त में एक आरोपी… तीन फरार




