ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोटा में दिनदहाड़े दुकानदार पर बरसाईं गोलियां, देखें- सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोटा में दिनदहाड़े दुकानदार पर बरसाईं गोलियां, देखें- सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

By @dmin
Published: June 15, 2021
Share
दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, पांच को लगी गोली, 15 को चोटें आईं
दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, पांच को लगी गोली, 15 को चोटें आईं
SHARE

कोटा (एजेंसी)। राजस्थान के कोटा जिले के गुमानपुरा इलाके में 6 हथियारबंद युवकों की ओर से फायरिंग का मामला सामने आया है। यही नहीं इस घटना का सनसनीखेज वीडियो भी सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो गया, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखता है कि दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 युवक दिनदहाड़े पिस्तौल से कई राउंड फायरिंग करते हैं और फिर आराम से बैठकर निकल जाते हैं। एक बाइक पर तीन युवक सवार थे। उन युवकों ने फल और सब्जी मार्केट के एक दुकानदार को निशाना बनाकर यह फायरिंग की थी, लेकिन वह बच निकला। हालांकि फायरिंग के दौरान वह दुकान के अंदर ही था।

#WATCH | Rajasthan: 6 bike-borne men fired bullets at a shop in the fruits & vegetable market in Gumanpura of Kota y'day. Shop's owner was present inside at the time of incident, he's unhurt.

Police say, "CCTV footage is being examined & efforts being made to arrest the accused" pic.twitter.com/JsKzhytfC8

— ANI (@ANI) June 15, 2021

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और गोलियां बरसाने वाले युवकों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने बताया कि जिस शख्स पर यह हमला हुआ था, उसकी पहचान कैलाश मीणा के तौर पर हुई है। दरअसल सोमवार को सुबह 11 बजे तीन हमलावर कैलाश मीणा की दुकान के बाहर आए और उनका नाम लिया, जिसके बाद वह बाहर निकले। इस बीच एक हमलावर ने 5 राउंड गोलियां उनको निशाना बनाते हुए दागीं, लेकिन वह बच गए।

कई बार गोलियां चलाने के बाद भी जब कैलाश मीणा बच गए तो सभी हमलावर बाइकों पर सवार होकर भाग लेते हैं। कैलाश मीणा फल, सब्जी और अनाज की कमिशन एजेंट के तौर पर खरीद और बिक्री करते हैं। उनका कहना है कि उनकी किसी भी व्यक्ति से कोई रंजिश नहीं है। यही नहीं हमलावर लोगों की पहचान से भी उन्होंने इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। हालांकि अब तक उनकी ओर से हमला करने का मकसद सामने नहीं आया है।

गूंज रही परंपरागत वाद्य यंत्रों की धुन… स्थानीय लोक कलाकारों को मिला मंच… राजधानीवासियों को लुभा रहा छत्तीसगढ़ का लोक संगीत
सूदखोर, कांग्रेस पार्षद व सरपंच से परेशान इंजीनियर ने की आत्महत्या, 6 पन्नों के सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी
CG Elections : अंतिम दिन दुर्ग जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों से 61 लोगों ने दाखिल किया नामांकन, जानिए कहां से किसने भरा पर्चा
निजी कंपनियों के लिए खुला स्पेस सेक्टर, इसरो चीफ बोले पूरे देश की क्षमता का होगा उपयोग
बंगाल में ममता बनर्जी के 43 मंत्रियों ने ली शपथ…. कुछ विधायक वर्चुअली हुए कार्यक्रम में शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: Snake bites the stop in Collector's bungalow…. admitted to the district hospital बड़ी खबर: कलेक्टर बंगले में सांप ने स्टाप को काटा…. जिला अस्पताल में भर्ती… नोवा नेचर के सदस्य ने किया सांप का रेस्क्यू
Next Article There has been a big change in this rule related to Aadhaar राज्य में सार्वभौम पीडीएस के अंतर्गत प्रचलित 99.6 प्रतिशत राशनकार्डो में आधार सीडिंग की कार्यवाही पूर्ण… 68.04 लाख राशनकार्डों में से 67.77 लाख राशनकार्डों में की गई आधार नंबर की सीडिंग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?