ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव जीएसटी परिषद की बैठक में हुए शामिल: कोरोना नियंत्रण और इलाज से संबंधित उत्पादों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी की रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव जीएसटी परिषद की बैठक में हुए शामिल: कोरोना नियंत्रण और इलाज से संबंधित उत्पादों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी की रखी मांग

By @dmin
Published: May 29, 2021
Share
Chhattisgarh Commercial Tax Minister Singhdev attended GST Council meeting
Chhattisgarh Commercial Tax Minister Singhdev attended GST Council meeting
SHARE

रायपुर। वाणिज्यिक कर मंत्री टीएस सिंहदेव आज केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में आयोजित जीएसटी परिषद की ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए। परिषद की यह 43वीं बैठक थी। बैठक में श्री सिंहदेव ने कोरोना नियंत्रण और इसके इलाज में उपयोग होने वाले दवाईयों, मेडिकल समानों और उपकरणों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी लगाने का सुझाव दिया। उन्होंने राज्यों को अपना राजस्व बढ़ाने जीएसटी पर एक प्रतिशत सेस लगाने की अनुमति प्रदान करने की मांग रखी। उन्होंने व्यवसाईयों के लिए तिमाही रिटर्न और मासिक भुगतान व्यवस्था को ही आगे भी जारी रखने कहा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में वाणिज्यिक कर विभाग के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी और आयुक्त रानू साहू भी मौजूद थीं। वहीं नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंहदेव और राजस्व मंत्रालय के सचिव तरूण बजाज भी शामिल हुए।
वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव ने परिषद की बैठक में जीएसटी परिषद की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सीतारमन से कहा कि यह महामारी का कठिन समय है। राज्य सरकारों और नागरिकों को राहत देने के लिए कोविड-19 के नियंत्रण और इसके इलाज में उपयोग होने वाले दवाईयों, मेडिकल समानों और उपकरणों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी लगाया जाना चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसे सीमित समय के लिए लागू करने पर केंद्र सरकार को विचार करना चाहिए। उन्होंने जीएसटी के नियमों का उल्लेख करते हुए कहा कि जीएसटी कानून में ही उत्पादों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने के प्रावधान हैं।
मत्री सिंहदेव ने बैठक में राज्यों को अपना राजस्व बढ़ाने के लिए जीएसटी पर एक प्रतिशत सेस लगाने की अनुमति प्रदान करने की मांग रखी। उन्होंने सुझाव दिया कि इसकी अधिकतम सीमा पांच प्रतिशत तक रखी जा सकती है। श्री सिंहदेव ने व्यवसाईयों के लिए तिमाही रिटर्न और तिमाही भुगतान व्यवस्था के प्रस्ताव पर असहमति जताते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था को ही जारी रखना चाहिए। अभी जारी व्यवस्था के अनुसार पूर्ववत तिमाही रिटर्न और मासिक भुगतान का प्रावधान है।

CG Elections 2023 : निगरानी दलों ने 66 करोड़ से ज्यादा की नगदी व अवैध सामान किया जब्त
धर्मांतरण के विरूद्ध हजारों लोग हुए बाईक रैली में शामिल, सभी रामभक्तों के प्रयास से दुर्ग-भिलाई हुआ भगवामय
सर्व यादव समाज की बैठक में निर्णय, विधायक की निःशर्त रिहाई की मांग को लेकर सर्व यादव समाज करेंगे विरोध प्रदर्शन
कल्याणकारी योजनाओं का गरीब हितग्राहियों को मिलेगा लाभ…. 21 दिसंबर से प्रत्येक वार्डो में होगा शिविर
14 साल की मूकबधिर, मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग से बलात्कार, 6 महीने की गर्भवती हुई तब इशारों में बताया किसने किया शोषण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंचे वैज्ञानिक, उत्पादन भी शुरू किया टीके की किल्लत होगी दूर? जून में किस राज्य को मिलेंगी कितनी खुराकें, केंद्र ने बताया
Next Article Private hospitals and government hospitals have to give daily information about stock and use of Remedisvir Injection बड़ी राहत: रेमडेसिविर का उत्पादन 10 गुना बढ़ा, अब देश में हर माह कितना बन रहा इंजेक्शन, सरकार ने बताया

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?