दमोह (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अस्पताल जिले के अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर की लूट का मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में हुई इस घटना को लेकर डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई पूरी थी। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन में किसी तरह की कमी न होने के बाद भी लूट की यह घटना हुई है। जिलाधिकारी ने बताया कि बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडरों से भरे ट्रक की एंट्री के बाद ही कुछ लोगों की भीड़ टूट पड़ी और सिलेंडर लेकर भागने लगे। हालांकि अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की कोई कमी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ केस दर्ज किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में से एक है, जहां कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश देश के उन राज्यों में से एक है, जहां कोरोना के केसों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राज्य में 12,000 से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। इसके साथ ही आंकड़ा 433,704 का हो गया है। प्रदेश में अब तक4,713 लोगों की कोरोना संकट से मौत हो गई है।




