ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: पिछले 24 घंटे में सामने आए 2.34 लाख नए केस… 1341 लोगों की मौत… सक्रिय मामले 16 लाख के पार
Share
Notification Show More
Latest News
चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस
October 4, 2026
रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर
October 4, 2026
साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
October 4, 2026
एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक
October 4, 2026
बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश
October 4, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड: पिछले 24 घंटे में सामने आए 2.34 लाख नए केस… 1341 लोगों की मौत… सक्रिय मामले 16 लाख के पार

By @dmin Published April 17, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में बेकाबू हुई कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते देशभर के हालात भयावह हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले और मौतों की संख्या में जारी वृद्धि के चलते खौफनाक माहौल बना हुआ है। एक दिन में मिलने वाले संक्रमण के मरीजों का आंकड़ा शनिवार को सर्वाधिक रिकॉर्ड 2.34 लाख से अधिक रहा है और कोरोना से रिकॉर्ड 1,341 लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2,34,692 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1,341 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। पिछले सात महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 
कोरोना के सक्रिय मामले 16 लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में 1,23,354 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,26,71,220 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधे से भी कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 16,79,740 पहुंच गए हैं। बता दें कि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 फरवरी के बाद तेजी से बढ़ी है, 15 फरवरी से पहले देश में दो लाख के करीब सक्रिय मामले थे। 
टीकाकरण: करीब 12 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 11,99,37,641 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

You Might Also Like

चरित्र शंका में प्रेग्नेंट पत्नी को पीटा, गर्भ में शिशु की मौत… फरार पति की तलाश में पुलिस

रायगढ़ में बनेगा एआई एक्सीलेंस सेंटर, वित्त मंत्री चौधरी बोले- युवाओं को नई तकनीक सीखने के मिलेंगे अवसर

साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़’ थीम पर युवाओं ने रचनात्मक फिल्मों के जरिए दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश

एशियन गेम्स में भारत का अभियान समाप्त… 21 स्वर्ण सहित इस बार जीते कुल 85 पदक

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए चलेगा महाअभियान, डिप्टी सीएम ने दिए अफसरों को निर्देश

@dmin April 17, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैं देश को आश्वस्त कराता हूं कि बेकार नहीं जाएगी जवानों की शहादत: पीएम कुंभ में कोरोना पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी…. संत अवधेशानंद गिरि से कहा- अब समाप्त करें मेला
Next Article Virat Kohli's double hit after loss to Kings XI Punjab… penalty for doing it in match भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल… चार अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार…. जाने अर्थव्यवस्था पर इसका क्या होगा असर?
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?