ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन

By @dmin
Published: December 14, 2021
Share
स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, 'रन फॉर सीजी प्राइड' का आयोजन
स्वाभिमान और गर्व के लिए दौड़ा छत्तीसगढ़, 'रन फॉर सीजी प्राइड' का आयोजन
SHARE
  • हजारों की संख्या में शामिल हुए हर आयु वर्ग के धावक
  • मुख्यमंत्री ने रन फॉर सीजी प्राइड को झंडी दिखाई
  • नवा छत्तीसगढ़ समता और आर्थिक समानता का मॉडल: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर/राजधानी रायपुर में आज सुबह आयोजित रन फॉर सीजी प्राइड को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दिया। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के लिए आयोजित इस दौड़ में हर आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सुबह 7 बजे गांधी उद्यान चौक से झंडी दिखाकर रन फॉर सीजी प्राइड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांधी उद्यान का पूरा क्षेत्र लोगों के हुजूम से खचाखच भरा हुआ था। दौड़ में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे स्कूली बच्चों से लेकर प्रदेशभर से आए युवा धावकों का समूह इस दौरान भारत माता की जय, छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा का उद्घोष करने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। रन फॉर सीजी प्राइड के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जैसे ही मंच पर पहुंचे वहां मौजूद जनसमूह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। इसके प्रति उत्तर में मुख्यमंत्री ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा ‘कका अभी जिंदा हे’। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के इस प्रति उत्तर पर जनसमूह ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमने जो नवा छत्तीसगढ़ गढऩे का संकल्प लिया था, उसे हम पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। तीन सालों में ही छत्तीसगढ़ राज्य ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में है। हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को काफी पीछे छोड़ दिया है। छत्तीसगढ़ मॉडल समता और आर्थिक समानता लाने वाला मॉडल है। समाज के गरीब, किसान, आदिवासी, महिला, युवा एवं सभी वर्ग और समुदाय के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। इसमें सभी समाज एवं वर्ग के लोग शामिल है। कोरोना संकट काल के दौरान भी छत्तीसगढ़ में विकास के काम अनवरत रूप से जारी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। छत्तीसगढ़ राज्य को बीते तीन सालों से देश में स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिल रहा है। इस साल छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में 67 पुरस्कार हासिल किए हैं। इसके साथ ही राज्य की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दौड़ में हिस्सा लेने आए सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के दिव्यांग पर्वतारोही श्री चित्रसेन साहू का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपने अदम्य साहस, दृढ़़ संकल्प की बदौलत विश्व के तीन महाद्वीपों के उच्च शिखरों को फतह किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चित्रसेन साहू के चौथे पर्वतारोहण अभियान माउंट अकोंकागुआ के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब मिलकर इसके लिए 12 लाख 60 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उन्हें देंगे।

मुख्यमंत्री ने धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं भी इस दौड़ में शामिल हुए। जनसम्पर्क विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 5 किलोमीटर की यह दौड़ तीन वर्गों में हुई। प्रथम वर्ग में 14 वर्ष से कम उम्र के बालक एवं बालिकाओं ने, दूसरे वर्ग में 14 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के महिला एवं पुरूषों ने तथा तृतीय वर्ग में 60 वर्ष से अधिक के उम्र्र के धावकों ने हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग में बालक-बालिका श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान से लेकर दशम स्थान तक के पुरूष एवं महिला धावकों को तथा तृतीय वर्ग में प्रथम से लेकर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ धावकों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

रन फॉर सीजी प्राइड के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसायसिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज एवं सुश्री शुकंतला साहू, महापौर श्री एजाज ढेबर, गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री मोहन मरकाम और अन्य जनप्रतिनिधि, जनसम्पर्क आयुक्त श्री दीपांशु काबरा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. एस. भारतीदासन, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आरिफ शेख, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल, जनसम्पर्क संचालक श्री सौमिल रंजन चौबे सहित अन्य अधिकारी, नागरिकगण उपस्थित थे।

रन फॉर सीजी प्राइड के दौरान प्रतिभागियों में काफी उत्साह नजर आ रहा था। दौड़ के लिए निर्धारित रूट जगह-जगह पर सेल्फी जोन बनाए गए थे, जहां लोग सेल्फी लेते हुए दिखे। निर्धारित मार्ग के किनारे-किनारे बड़ी संख्या में खड़ेे नागरिकगण तालियां बजाकर धावकों का उत्साहवर्धन करते दिखे।

इस वनक्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी, हमले में नाबालिग की मौत
सर्वाधिक दिव्यांगों, महिलाओं एवं परिवारों को रोजगार देने में कबीरधाम जिला प्रदेश में पहले स्थान पर
दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग को मिली प्रधानमंत्री सिल्वर कप ट्रॉफी, हैदराबाद में हुआ सम्मान
रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह ने शुरू किया सर्कस, शेयर की हवा में छलांग लगाते हुए तस्वीर
यातायात पुलिस ने फिर बनाया ग्रीन कॉरिडोर : गंभीर मरीज को 45 मिनट में सेक्टर-9 हॉस्पिटल से रायपुर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देशभर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार देशभर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से सर्वाधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ को मिला प्रथम पुरस्कार
Next Article कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें - कांग्रेस बेरोजगार रमन सिंह को झूठ की नीली चिड़िया उड़ाने का नया शौक-मोहन मरकाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?