ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस पार्षद के घर छापा: धरे गए 52 परियों के 10 दिवाने, लाखों नगदी सहित फोन और बाइक जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

कांग्रेस पार्षद के घर छापा: धरे गए 52 परियों के 10 दिवाने, लाखों नगदी सहित फोन और बाइक जब्त

By Om Prakash Verma
Published: January 7, 2024
Share
कांग्रेस पार्षद के घर छापा: धरे गए 52 परियों के 10 दिवाने, लाखों नगदी सहित फोन और बाइक जब्त
कांग्रेस पार्षद के घर छापा: धरे गए 52 परियों के 10 दिवाने, लाखों नगदी सहित फोन और बाइक जब्त
SHARE

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शनिवार की रात जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक मकान में छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को पकड़ा है। पुलिस ने जुआरियों के पास से लाखों रूपये की नगदी के अलावा मोबाइल फोन और बाइक जब्त किया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नं. 32 के कांग्रेस पार्षद रत्थु जायसवाल के घर में जुआरियों की महफिल सजी हुई है। इस सूचना के बाद जूटमिल पुलिस साइबर सेल की टीम के साथ शनिवार की रात तकरीबन 12 बजे छापामार कार्रवाई की। जहां 10 जुआरी ताशपत्ती से हार जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस को अचानक सामने देख जुआरियों ने भागने की भी कोशिश की लेकिन वे भागने में कामयाब नहीं हो सके। जूटमिल पुलिस ने जुआरियों के पास से एक लाख 80 हजार रूपये, 10 मोबाइल फोन के अलावा पांच मोटर साइकिल जब्त कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।

पकड़े गए जुआरी शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से यहां एकजुट होकर जुआ खेल रहे थे जिनमें रविन्द्र अरोडा 42 साल, रौनक अग्रवाल 32 साल, मोह सहजादा 35 साल, अजरूददीन अली 26 साल, विनय अग्रवाल 48 साल, प्रशांत मिश्रा 22 साल, मोह अंसारी 51 साल, राजेश अग्रवाल 50 साल, रत्थु प्रसाद जायसवाल 45 साल के अलावा दयाराम अग्रवाल 65 साल शामिल थे।

इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि बीती रात मुखबिर की सूचना पर जुआ फड़ में छापामार कार्रवाई की गई है जिसमें 10 जुआरियों से 01 लाख 80 हजार रुपए समेत ताशपत्ती जब्त की गई है।

सी.एस.सी. खैरागढ़ में एस.आर. अस्पताल दुर्ग द्वारा फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन
Big News: प्राण प्रतिष्ठा- 22 जनवरी को सभी सरकारी कार्यालय में अवकाश का एलान, दोपहर बाद पहुंचना होगा दफ्तर
इसरो की निगाहें शुक्र की जमीं पर, सबसे गर्म ग्रह पर करेगा जीवन के निशान की तलाश
पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की अपनी प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को एसआर हॉस्पिटल में होंगे निःशुल्क ऑपरेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : सनकी युवक ने मां व दो माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, पत्नी पर भी जानलेवा हमला… आरोपी गिरफ्तार
Next Article ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, सवा साल बाद मां-बेटी हुए गिरफ्तार… जानिए क्या है मामला

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?