ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमेरिकी सांसद ने किया पाकिस्तान को बेनकाब, बताया तालिबानी आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Featured

अमेरिकी सांसद ने किया पाकिस्तान को बेनकाब, बताया तालिबानी आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना

By @dmin
Published: April 16, 2021
Share
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई
SHARE

वल्र्ड डेस्क/वाशिंगटन (एजेंसी)। भारत के हमेशा से मानना रहा है कि पाकिस्तान अपने देश में आतंकवाद को पनाह देता है। संयुक्त राष्ट्र संघ के समक्ष इसको लेकर कई सबूत भी दिए जा चुके हैं। अब अमेरिका ने भी पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब कर दिया है। वहां के एक वरिष्ठ सांसद ने कहा है कि अफगानिस्तान में तालिबान के जड़ें जमाने के पीछे पाकिस्तान में मौजूद उसकी सुरक्षित पनाहगाहें हैं। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही बाइडेन प्रशासन ने युद्धग्रस्त देश से 11 सितंबर तक अपने सभी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना की घोषणा की है। सीनेट आम्र्ड सर्विस कमेटी के अध्यक्ष जैक रीड ने बृहस्पतिवार को संसद में कहा, ‘तालिबान के सफल होने में बहुत बड़ा योगदान इस तथ्य का है कि तालिबान को पाकिस्तान में मिल रही सुरक्षित पनाहगाह को खत्म करने में अमेरिका विफल रहा है।

हाल के एक अध्ययन का हवाला देते हुए रीड ने कहा कि पाकिस्तान में तालिबान की सुरक्षित पनाहगाह होना और इंटर सर्विसेस इंटेलिजेंस (आईएसआई) जैसे संगठनों के जरिए वहां की सरकार से समर्थन मिलना तालिबान के युद्ध को जारी रखने के लिए आवश्यक है और सुरक्षित पनाहगाहों को नष्ट नहीं कर पाने की अमेरिका की विफलता इस युद्ध में वाशिंगटन की सबसे बड़ी गलती है।
उन्होंने कहा, ‘जैसा कि अफगान स्टडी समूह (कांग्रेस के निर्देश के तहत कार्यरत) ने कहा कि आतंकवाद के लिए ये पनाहगाह जरूरी हैं। इसके अलावा पाकिस्तान की आईएसआई ने अवसरों का फायदा उठाने के लिए अमेरिका के साथ सहयोग करते हुए तालिबान की मदद की।
रीड ने कहा कि 2018 के आकलन के अनुसार पाकिस्तान ने प्रत्यक्ष सैन्य और खुफिया सहयोग प्रदान किया जिसके नतीजतन अमेरिकी सैनिक, अफगान सुरक्षा बल के जवान और नागरिक मारे गये तथा अफगानिस्तान में बहुत तबाही हुई। उन्होंने कहा, ‘तालिबान को यह समर्थन पाकिस्तान द्वारा अमेरिका के सहयोग के विरोधाभासी है। उन्होंने अपने हवाई क्षेत्र और अन्य अवसंरचनाओं के इस्तेमाल की भी अनुमति दी जिसके लिए अमेरिका ने बहुत आर्थिक मदद की है।
रीड ने कहा, ‘अफगान स्टडी समूह के अनुसार पाकिस्तान ने दोनों ओर फायदा उठाने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इन सबके साथ खुद भी कमजोर हो रहा है और परमाणु हथियार संपन्न होने के कारण यह खतरनाक है। रीड के मुताबिक, ‘इन सबके ऊपर पाकिस्तान का अपने पड़ोसी देश भारत से लंबे समय से संघर्ष चल रहा है और भारत भी परमाणु हथियारों से संपन्न देश है। सीनेटर ने कहा कि पाकिस्तान और भारत लंबे समय से दक्षिण एशिया में संघर्ष में शामिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान से अमेरिका और उसके गठबंधन सहयोगियों के सैनिकों की वापसी के फैसले के पीछे एक वजह है कि वे ऐसी अफगान सरकार का गठन नहीं करा सके जो जनता का विश्वास हासिल कर सके और शहरों से परे जाकर सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा न्याय समेत बुनियादी सेवाएं प्रदान कर सके।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश को टेलीविजन से दिये अपने संबोधन में कहा था कि संघर्ष प्रभावित अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों को 11 सितंबर तक वापस बुलाया जाएगा और अमेरिका के सबसे लंबे संघर्ष को खत्म किया जाएगा।

कोरोना की तीसरी लहर: एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने चेताया, कहा- स्वास्थ्य सिस्टम करना होगा और मजबूत
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: खरीफ फसलों के बीमा को लेकर नई तिथि जारी… अब इस दिन तक किसान करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा
भिलाई में केमिकल उद्योग के खिलाफ आक्रोश, पार्षद के नेतृत्व में कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग
विद्या बालन से लेकर शाहरुख खान तक, फिल्मों से पहले टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं ये कलाकार
प्रदेश के स्पेशल डीजी आरके विज को दोबारा हुआ कोरोना, पूछा- कोई बताए मुझे फिर क्यों हुआ संक्रमण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवान कोरोना की चपेट में आए, 15 अस्पताल में भर्ती
Next Article ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेगी सांसों की डोर, पीएम केयर्स फंड से बनेंगे 551 प्लांट विदेशों से आयात होगी ऑक्सीजन, कमी पूरी करने के लिए पीएम केयर्स फंड से अस्पतालों में लगेंगे प्लांट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?