ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवान कोरोना की चपेट में आए, 15 अस्पताल में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवान कोरोना की चपेट में आए, 15 अस्पताल में भर्ती

By @dmin
Published: April 16, 2021
Share
कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला
कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना महामारी से लड़ाई में फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में अपनी सेवाएं दे रही दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। हालात को देखते हुए पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने अपने जवानों से अधिक सतर्क रहने और एसओपी का पालन करने को कहा है। दिल्ली पुलिस ने कहा, 300 से अधिक दिल्ली पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि उनमें से 15 अस्पताल में भर्ती हैं और बाकी सभी होम क्वारंटाइन में हैं। शहर में कोरोना मामलों में अचानक हुई वृद्धि के बीच स्थिति पर बात करते हुए गुरुवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में हमारे कुछ पुलिस कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। हेल्थ केयर वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स संक्रामक रोग के अधिक संपर्क में हैं।
उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त एहतियात बरतने, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने और एन 95 या थ्री प्लाई सर्जिकल मास्क पहनने को कहा। पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोरोना के 16,699 नए मामले सामने आए और 112 मौतें हुईं। दिल्ली में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 54,309 है। यह लगातार पाँचवां दिन है जब दिल्ली में 10,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अब तक 7,84,137 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें 54,309 एक्टिव केस हैं और 7,18,176 लोग ठीक हो चुके हैं और 11,652 मौतें शामिल हैं।
संक्रामक वायरस के प्रसार को रोकने के प्रयास में दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से राजधानी में गंभीर कोरोनो वायरस की स्थिति को देखते हुए वीकेंड कफ्र्यू लगा दिया है। इसके अतिरिक्त, सभी मॉल, ऑडिटोरियम, रेस्तरां, जिम और स्पा को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है, जबकि सिनेमाघरों को अपनी 30 फीसदी क्षमता के साथ काम करने की अनुमति होगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को कफ्र्यू पास जारी किए जाएंगे। लोगों के रेस्तरां मैं बैठकर खाना खाने पर रोक रहेगी और केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

Gustakhi Maaf: दण्कारण्य, शबरी और ढेर सारा कन्फ्यूजन
सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर को गोली मारी, फिर कर ली आत्महत्या
नारायणपुर में नक्सलियों ने बैनर लगाकर सरपंच व उपसरपंच के हाथ-पैर काटने की दी धमकी… जानिए क्या है माजरा
Big News: मौत से जिंदगी छीन लाया 4 साल का शिवम, गोद में लेकर उछल पड़ी एनडीआरएफ की टीम
shreekanchanpath 349 # 02 Oct 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए मामले…. 9 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ्य…. 135 लोगों की हुई मौत
Next Article यूएन चीफ का पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को साफ संदेश, आतंकवाद के खिलाफ करें कार्रवाई अमेरिकी सांसद ने किया पाकिस्तान को बेनकाब, बताया तालिबानी आतंकवादियों का सुरक्षित ठिकाना

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?