ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर हमले के बाद नक्सलियों को नहीं बख्शेगी सरकार, कश्मीर के आतंकियों जैसे होंगे ढेर, हिडमा पहला टारगेट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

बीजापुर हमले के बाद नक्सलियों को नहीं बख्शेगी सरकार, कश्मीर के आतंकियों जैसे होंगे ढेर, हिडमा पहला टारगेट

By @dmin
Published: April 6, 2021
Share
नक्सली मुठभेड़: सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी नक्सली ढेर
नक्सली मुठभेड़: सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का ईनामी नक्सली ढेर
SHARE

नई दिल्ली/रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल हमले में जवानों की शहादत के बाद आक्रामक नक्सलरोधी कार्ययोजना (एक्शन प्लान) को अमल में लाया जाएगा। कश्मीर के आतंकियो की तरह ही शीर्ष नक्सल कमांडरों की सूची तैयार कर उन्हें ढेर किया जाएगा। सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए तय किया है कि बंदूक न छोडऩे वाले नक्सली कमांडर किसी भी सूरत में नहीं छोड़े जाएंगे।

नक्सल कमांडर हिड़मा सूची में सबसे टॉप पर
सूत्रों ने कहा सुरक्षा बलों ने आपस मे शीर्ष कमांडरों की एक सूची साझा की है। नक्सल कमांडर हिड़मा इसमे सबसे ऊपर है। सुरक्षा बल बीजापुर की घटना का बदला लेने के लिए इसे जल्द से जल्द मौत के घाट उतारना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि जिस तरीके से नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया, उसके बाद नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े अभियान का खाका तैयार हुआ है। इसके तहत एक समन्वित ऑपरेशन चलाया जाएगा, जिसकी कमान केंद्रीय सुरक्षा बलों के हाथ होगी और स्थानीय बल व विशेष दस्ते इसमे शामिल होंगे।

एनटीआरओ से मिलेगी सटीक जानकारी
नक्सल गतिविधियों की सटीक जानकारी के लिए एनटीआरओ की मदद ली जाएगी। सुरक्षाबल से जुड़े सूत्रों ने कहा,नक्सलरोधी अभियान के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाएगा। एनटीआरओ सुरक्षा एजेंसियों को रियल टाइम जानकारी देने में मदद करेगा। सूत्रों ने जानकारी दी है कि समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में तेजी लाई जाएगी। हिंसा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी भरोसा दिया है कि नक्सलरोधी ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

सख्त होगा ऑपरेशन प्रहार- 3
मोस्टवांटेड नक्सली कमांडर की लिस्ट के आधार पर जल्द ही बड़ा ऑपरेशन सुरक्षाबल शुरू करेंगे। पूरे अभियान को ऑपरेशन प्रहार-3 का नाम दिया गया है। उन नक्सलियों को भी निशाना बनाने की तैयारी है, जो युवाओं का ब्रेनवाश कर उनको नक्सल गतिविधियों में शामिल करने के लिए उकसाते हैं। शीर्ष नक्सल कमांडरों की सूची में पीएलजीए- 1 का सबसे बड़ा कमांडर हिडमा शामिल है। जिसके बारे में सुरक्षा बलों को हाल ही में पता चला है कि वो सुकमा के जंगलों में छिपा है। हिड़मा के अलावा कमलेश उर्फ लछु, साकेत नुरेती, लालू दंडमी, मंगेसग गोंड, राम जी, सुखलाल, मलेश आदि नाम सूची में शामिल हैं। ये नक्सलियों की अलग-अलग कंपनियों के कमांडर हैं।

ड्रोन, हेलीकॉप्टर से होगी छानबीन
सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान सटीक लोकेशन की जानकारी और बैकअप के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद लेने पर भी विचार चल रहा है। सुरक्षा बल से जुड़े सूत्रों की माने तो इस बार की गर्मियों में सुरक्षाबल नक्सलियों पर कहर बनकर टूटने वाले हैं। घनघोर जंगलों में भी अभियान चलेगा। सुरक्षाबलों का नुकसान कम करने और ऑपरेशनल चूक को न दोहराने को लेकर भी एजेंसियो के बीच मंथन चल रहा है। एक अधिकारी ने कहा हम चूक का विश्लेषण करेंगे और सुधार करेंगे। विशेष प्रशिक्षित कमांडो दस्तों को ही नक्सलियों के कोर गढ़ में भेजा जाएगा।

गोबर से बनी बिजली से जगमग होंगे गांव और गौठान…. गांधी जयंती पर सीएम सीएम भूपेश करेंगे गोबर से बिजली उत्पादन का करेंगे शुभारंभ
Big News : सीएम बघेल की बहु ख्याति बघेल आज अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटे चैतन्य ने कहा अस्पताल की सेवा शानदार
बड़ा फैसला: पीजी मेडिकल के विद्यार्थियों को तीन माह करनी ही होगी मरीजों की सेवा, तभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में बैठने माना जायेगा योग्य
मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन, कार्डिएक अरेस्ट ने ली जान
सीएम साय की बड़ी घोषणा : सोनाखान में खुलेगा पोस्ट मेट्रिक छात्रावास, 23 पर्यटन एवं ऐतिहासिक स्थलों में लगेंगे सोलर हाई मास्ट लाईट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Jain Samaj Initiative Against Corona: One Day Corona Vaccination कोरोना खिलाफ जैन समाज की पहल: समाज के लिए एक दिवसीय कोरोना टीकाकरण शिविर…. 145 लोगों ने लगवाया टीका
Next Article टीएमसी नेता के घर से मिले ईवीएम और वीवीपैट, अफसर को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड टीएमसी नेता के घर से मिले ईवीएम और वीवीपैट, अफसर को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?