ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रभारी सचिव पिंगुआ ने किया ब्लॉक प्लांटेशन क्षेत्र का निरीक्षण, पौधों के उचित रखरखाव तथा देखभाल करने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

प्रभारी सचिव पिंगुआ ने किया ब्लॉक प्लांटेशन क्षेत्र का निरीक्षण, पौधों के उचित रखरखाव तथा देखभाल करने के दिए निर्देश

By @dmin
Published: October 17, 2020
Share
SHARE

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग, वन तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ जिला प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकासखंड राजपुर के अमड़ीपारा तथा ककना में ब्लॉक प्लांटेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। उद्यानिकी विभाग द्वारा अमड़ीपारा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में मुनगा के पौधे लगाए गए हैं। वहीं वन परिक्षेत्र राजपुर के ककना में वन विभाग द्वारा कैम्पा मद से 5 हेक्टेयर क्षेत्र में चंदन तथा 15 हेक्टेयर क्षेत्र में मिश्रित फलदार पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने वन तथा उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से चर्चा करते हुए पौधों के रोपण वर्ष, उसकी वृद्धि तथा उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने विकासखंड राजपुर के अमड़ीपारा में ब्लॉक प्लांटेशन निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से चर्चा करते हुए कितने क्षेत्र में मुनगा के पौधे लगाए गए हैं तथा इसका किस प्रकार उपयोग किया जाएगा, इसकी जानकारी ली। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि मनरेगा के माध्यम से मुनगा के पौधे लगाए गए हैं, जिसकी जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह को दी गई है। प्रभारी सचिव द्वारा मुनगा की उपयोगिता पूछने पर अधिकरियों ने बताया कि मुनगा के फल का विक्रय किया जाएगा तथा इसकी पत्तियों का पाउडर तैयार कर सुपोषण अभियान में उपयोग किया जाएगा। मुनगे की पत्तियों में औषधीय गुणों के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व मौजूद है, इसके सेवन से पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। अमडीपारा ब्लॉक प्लांटेशन क्षेत्र के सामने फूड पार्क के लिए स्थान चिन्हित है प्रभारी सचिव ने उद्यान अधिकारी को इस क्षेत्र में बागानी फसलों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए ताकि फूड प्रोसेसिंग उद्योग का विस्तार हो पाए।

इसके पश्चात प्रमुख सचिव पिंगुआ ने विकासखण्ड राजपुर के ककना स्थित चंदन तथा मिश्रित फलदार पौधों के प्लांटेशन क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने उन्हें पूरे प्लांटेशन क्षेत्र का भ्रमण कराया तथा रोपित पौधों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रभारी सचिव श्री पिंगुआ ने चंदन के विभिन्न प्रजातियां जैसे रक्त चंदन तथा सामान्य चंदन के गुणों के बारे में पूछा तथा पौधे कितने समयावधि में तैयार हो जाते हैं, इसकी जानकारी ली। उन्होंने मिश्रित फलदार पौधरोपण क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां 15 हेक्टेयर में विभिन्न प्रजातियों के 16500 पौधे लगाए गए हैं जिसमें आम, कटहल, अर्जुन, काजू, महुआ, बेल, जामुन, इमली जैसे प्रजातियों के वृक्ष शामिल हैं। प्रभारी सचिव ने पौधों के उचित रखरखाव तथा देखभाल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राजीव युवा मितान क्लब के शासी निकाय का किया गया गठन
Welcome Monsoon : एक सप्ताह की देरी से केरल पहुंचा मानसून, राज्य में तेज बारिश… जानिए छत्तीसगढ़ में कब देगा दस्तक
एसआर हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में निसंतान दंपतियों के लिए नि:शुल्क जांच एवं परामर्श शिविर कल
सचिन तेंदुलकर कोरोना से उभरे… अस्पताल से मिली छुट्टी…. कोरोना संक्रमित होने के बाद करा रहे थे इलाज
राज्यपाल डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने भेंट की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ कोसा उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य: मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Next Article MNREGA strengthening rural economy amid lockdown crisis…. Employment is being provided to more than 42 thousand छत्तीसगढ़ राज्य लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को सुविधाएं देने के मामले में रहा अव्वल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?