ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नहीं रहे जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस…. राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नहीं रहे जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव, गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस…. राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

By Mohan Rao
Published: January 13, 2023
Share
नहीं रहे शरद यादव, फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
SHARE

नईदिल्ली। जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव का 75 साल की उम्र में गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस में अस्पताल से रवाना हो गया है। आज उनका पार्थिव शरीर छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न (डीएलएफ) आवास पर दर्शन के लिए रखा जाएगा। शरद यादव के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य बड़े नेताओं ने शोक जताया है।

शरद यादव 70 के दशक में कांग्रेस विरोधी लहर में राजनीति में ऊपर उठे और दशकों तक प्रमुख विपक्षी चेहरे के तौर पर बने रहे। उन्होंने लोकदल और जनता पार्टी के जरिए करियर को आगे बढ़ाया। शरद यादव ने जयप्रकाश नारायण से लेकर, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ भी लंबे समय तक राजनीति की। शरद यादव कुल सात बार लोकसभा सांसद चुने गए और तीन बार राज्यसभा सांसद बने। इस दौरान वे केंद्र में वीपी सिंह की सरकार से लेकर अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी मंत्री रहे।

शरद यादव 1989-90 में टेक्सटाइल और फूड मंत्री रहे। उसके बाद 13 अक्टूबर 1999 को नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया। 2001 में वे केंद्रीय श्रम मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री बने। एक जुलाई 2002 से 15 मई 2004 तक केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री भी बनाए गए। वे समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित थे। उन्हीं से प्रेरित होकर शरद यादव ने कई राजनीतिक आंदोलनों में हिस्सा लिया। आपातकाल के दौरान MISA के तहत 1969-70, 1972, और 1975 में वे हिरासत में ले लिए गए।

शरद यादव ओबीसी की राजनीति के बड़े नेता थे। उन्होंने मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करवाने में भी अहम भूमिका निभाई। शरद यादव ने एमपी, यूपी के बाद संसदीय राजनीति का सफर बिहार से शुरू किया। वे बिहार के मधेपुरा सीट से चुनाव लड़ा और 1991, 1996, 1999 और 2009 में इस सीट से चुनाव जीते। इस सीट से उन्हें 4 बार हार का सामना भी करना पड़ा। शरद ने 1999 में लालू यादव को हराकर सभी को चौंकाया था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सतनामी विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट
उद्योग मंत्री देवांगन 6 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री का अधिकारियों को निर्देश, जीरो टॉलरेंस नीति का असर धरातल पर दिखे
मंत्रिमंडल फेरबदल की सुगबुगाहट, बस आलाकमान से हरी झंडी मिलने की जरूरत
चरणदास महंत बने छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष, दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष पद पर बरकरार… खड़गे ने जारी किया आदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Good News: क्या आप डायलिसिस के मरीज हैं तो आधार कार्ड लाए और सेशन में हो जाए शामिल, अब तक हो चुके हैं 8 हजार से ज्यादा के इलाज Good News: क्या आप डायलिसिस के मरीज हैं तो आधार कार्ड लाए और सेशन में हो जाए शामिल, अब तक हो चुके हैं 8 हजार से ज्यादा के इलाज
Next Article Bhilai News : आर्ट ऑफ लिविंग के साथ हजारों स्कूली बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार, मेडिटेशन व ध्यान में लगाया मन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?