ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आकाशगंगा में निगम की कार्रवाई…. व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर व्यापार करने वालों का कराया कब्जा खाली…. दी समझाइश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आकाशगंगा में निगम की कार्रवाई…. व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान फैलाकर व्यापार करने वालों का कराया कब्जा खाली…. दी समझाइश

By @dmin
Published: March 20, 2021
Share
रात्रि गश्त के दौरान पुलिस का संयुक्त अभियान
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के आकाशगंगा मार्केट में सड़क पर सामान बढ़ाकर व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। आकाशगंगा मार्केट के व्यापारियों ने दुकान के सामने सामान बढ़ाकर रखने से होने वाली परेशानियों के लिए निगम आयुक्त को कार्यवाही कराने आवेदन दिए थे। जोन 01 के आयुक्त सुनील अग्रहरि के निर्देश पर जोन के राजस्व विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में दुकान के सड़क के सामने कई फीट तक सामान व स्टैण्डी होर्डिंग्स व टेबल कुर्सियां जमा कर रखने की वजह से आवागमन में परेशानी होने के साथ ही पार्किंग की समस्या बढ़ गई थी, जिसके चलते कार्यवाही करते हुए होर्डिंग्स और सड़क पर शाम खाद्य सामग्री बेचने वालों के टेबल कुर्सी हटवाया गया। निगम की टीम सड़क से कब्जा खाली कराने कार्यवाही की। आकाशगंगा मार्केट दुकानों के बरामदे के सामान और होर्डिंग्स लगाने की वजह से होने वाली परेशानियों के चलते निगम की टीम ने दोपहर में कार्यवाही करते हुए दो दुकानदारों से सड़क बाधा शुल्क काटा और दोबारा ऐसा न करने की समझाइश दी।
गौरतलब है कि आकाशगंगा के व्यापारियों ने निगम आयुक्त को पत्र देकर मार्केट के कई व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने कई फीट दूरी तक सामान बढ़ाकर रखने के वजह से ग्राहकों को एक से दूसरे दुकान जाने में परेशानी तथा दुकानों के सामने होर्डिंग्स बोर्ड को रखने की वजह से आने जाने में समस्या होती है। कई दुकानदारों द्वारा दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाने से दुकान में ग्राहकों के जाने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता इसके कारण व्यवसाय भी बाधित हो रहा है। आकाशगंगा सुपेला के व्यापारियों द्वारा आवेदन किये जाने पर निगम की टीम आकाशगंगा में बहुत से व्यापारियों द्वारा दुकान के सामने बोर्ड एवं स्टेण्डी होर्डिंग्स लगाने तथा फास्ट फूड विके्रताओं द्वारा सड़क किनारे टेबल कुर्सिंया लगाकर सड़क बाधा करने वालो को हटवाया गया। दुकान के आगे काफी दूर तक सड़क पर सामान फैलाकर व्यवसाय करने से वाहनों के आवागमन परेशानी होने के साथ ही शाम के समय आकाशगंगा मार्केट में पार्किंग की समस्या बढ़ जाती है। कार्यवाही के दौरान दुकानों के सामाने रखे हुए अतिरिक्त होर्डिंग्स तथा बहुत से फास्ट फूड का व्यवसाय करने वालों ने आवंटित दुकान से कई गुना ज्यादा सड़क पर टेबल कुर्सिया लगाकर व्यापार करने वालों के सामानों को हटवाया गया ताकि सड़क बाधा न हो इस दौरान दो दुकानदारों से 500 – 500 रूपए जुर्माना वूसला गया। कार्यवाही के दौरान आकाशगंगा के व्यापारियों को समझाईश दी गई कि दोबारा ऐसा न करे अन्यथा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

आशा इकबाल महिला पत्रकार सम्मान से पांच राज्यों की आठ चुनिंदा महिला पत्रकार हुई सम्मानित
कोरोना वायरस टीकाकरण में 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट्स और 41000 डीप फ्रीजर का होगा इस्तेमाल
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय का किया भ्रमण, न्यूजर्सी में भारतीय मूल के लोगों से मिले
धान की खरीदी : लगातार की जा रही है मॉनीटरिंग, राज्य में अब तक 38.98 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी
अरविंद केजरीवाल के ट्वीट पर सिंगापुर ने दिया जवाब- नया वेरिएंट नहीं, भारत में पहले से मौजूद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल छत्तीसगढ़ इज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों को लागू करने देश में अग्रणी राज्यों में शामिल…. राज्य को अतिरिक्त वित्तीय स्त्रोत के रूप में 895 करोड़ रूपए ऋण लेने की अनुमति
Next Article Residential scheme: Those who took temporary allotment did not submit documents महाराष्ट्र में कोरोना: आदित्य ठाकरे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर कहा संपर्क में आने वाले करा लें कोरोना जांच

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?