ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : ‘एक देश एक चुनाव’ पर सरकार ने बढ़ाया कदम, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में सरकार ने बनाई कमेटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Big News : ‘एक देश एक चुनाव’ पर सरकार ने बढ़ाया कदम, पूर्व राष्ट्रपति कोविंद की अध्यक्षता में सरकार ने बनाई कमेटी

By Mohan Rao
Published: September 1, 2023
Share
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
SHARE

नईदिल्ली। देश में बढ़ते चुनावी खर्च को कम करने के इरादे से केन्द्र सरकार एक देश एक चुनाव पर विचार कर रही है। शुक्रवार को सरकार ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। एक देश एक चुनाव की संभावनाओं पर विचार के लिए सरकार ने एक कमेटी बना दी है। इस कमेटी का अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया गया है। जल्द ही इस कमेटी के अन्य सदस्यों की भी घोषणा की जाएगी। सरकार के इस कदम के बाद विपक्ष ने एक बार फिर से विरोध के स्वर तेज कर दिए है।

एक देश एक चुनाव को लेकर केन्द्र सरकार ने वित्तीय खर्च को कम करने का तर्क दिया है। वर्तमान में हर साल देश में कहीं न कहीं चुनाव होते हैं। चुनाव कराने की वित्तीय लागत, बार-बार प्रशासनिक स्थिरता, सुरक्षा बलों की तैनाती में होने वाली परेशानी को देखते हुए एक देश एक चुनाव की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। यदि केन्द्र सरकार इसे लागू करने में सफल होती है तो देश में लोकसभा चुनाव के साथ सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव भी एक साथ ही होंगे।

आजादी में एक साथ होते थे चुनाव
देश की आजादी के बाद लोकसभा व सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ ही होते थे। साल 1951-52 में लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ हुए। इसके बाद यह सिलसिला 1957, 1962 और 1967 तक चला। इस दौरान भी लोकसभा और सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव एक साथ हुए। इसबीच 1968 व 1969 में कुछ राज्यों के विधानसभा समय से पहले भंग हुए। इसके बाद 1970 में लोकसभा भी समय से पहले भंग हो गया। इसके कारण चुनावी चक्र टूट गया। अब स्थिति ये हो गई है कि हर साल कहीं ना कहीं चुनाव होते हैं।

‘एक देश एक चुनाव’ एक बड़ा कदम
वर्तमान परिस्थितियों में सरकार फिर से लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की संभावनाओं पर विचार कर रही है। अब इस दिशा में कमेटी का गठन एक बड़ा कदम है। सरकार ने इस दिशा में कदम तो बढ़ाया है लेकिन सरकार के लिए भी इस फैसले को लागू करना और इस संबंध में कानून बनाना आसान नहीं होगा। दरअसल एक साथ चुनाव कराने के लिए कई विधानसभाओं के कार्यकाल कटौती हो जाएगी। वहीं कुछ विधानसभा का कार्यकाल बढ़ भी सकता है। ऐसे में विपक्ष इसका पुरजोर विरोध की तैयारी में है।

विपक्ष ने कहा अभी इसकी क्या जरूरत
इधर केन्द्र सरकार ने एक देश एक चुनाव की संभावनाओं पर विचार के लिए कमेटी बनाई और उधर विपक्ष ने विरोध शुरू कर दिया। कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों ने एक सुर में कहा है कि अभी इसकी क्या जरूरत है। देश में वैसे ही कई बड़ी समस्याएं हैं उस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। वहीं जानकारों की माने तो सरकार के इस कदम के बाद यदि एक देश, एक चुनाव लागू हो जाता है तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान क्षेत्रीय दलों को होगा। दरअसल लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों के आधार पर लड़ा जाता है और विधानसभा चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों पर होते हैं। एक साथ चुनाव होने की दिशा में क्षेत्रीय दलों को इससे भाररी नुकसान हो सकता है।

Bhilai Crime Breaking : वसूली को लेकर युवक की हत्या, लंबे समय से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिये नामांकित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग
देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 9996 नए कोरोना मरीज, 357 की हो गई मौत, 5823 मरीज ठीक हुए
850 श्रद्धालुओं का दल रामलला एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन हेतु अयोध्या एवं काशी रवाना
Raipur Breaking : इंटरनेशनल ब्रांड कैनन के प्रिंटर का नकली इंक बेच रहे थे जालसाज, तीन कारोबारी गिरफ्तार… नकली टोनर व इंक जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राजधानी में हैवानियत : राखी बांधकर लौट रही दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
Next Article Politics News: पंडवानी गायिका ने ओढ़ी सियासी चादर, राजनीतिक पारी के लिए तैयार पद्मश्री उषा बारले! Politics News: पंडवानी गायिका ने ओढ़ी सियासी चादर, राजनीतिक पारी के लिए तैयार पद्मश्री उषा बारले!

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?