भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु लगाये गए लॉकडाउन के लिए लगाई गई व्यवस्था का जायजा लेने पाटन उतई व अमलेश्वर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे तथा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी व नायब तहसीलदार डीके साहू के साथ समस्त पाटन नगर का भ्रमण कर लॉकडाउन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर वासियों से भ्रमण के दौरान लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने हेतु अपील की।
इसके बाद उन्होंने पाटन के सीमावर्ती नाकेबंदी वाले ग्राम तरीघाट एवं ठकुराइन टोला पहुंचकर नाकेबंदी का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक महोदय अपने काफिले के साथ अमलेश्वर के महादेव घाट पुलिया में लगाई गई नाकेबंदी व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे तथा व्यवस्था को लेकर उन्होंने एसडीओपी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे तथा थाना प्रभारी विरेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उनके द्वारा भ्रमण पर लगातार लोगों से लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने ड्यूटी में तैनात पुलिस व प्रशासन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सदैव मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा कोरोना संक्रमण से स्वयं का बचाव करते हुए ड्यूटी करने की हिदायत भी दी।
लॉकडाउन की व्यवस्था देखने उतई, पाटन व अमलेश्वर पहुंचे एसपी प्रशांत ठाकुर… नाकेबंदी का किया निरीक्षण




