ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खुड़मुड़ा हत्याकांड का खुलासा: सगे बेटे ने अपने माता पिता व भाई बहु की कर दी हत्या…. 89 दिनों बाद मिली पुलिस को सफलता… चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

खुड़मुड़ा हत्याकांड का खुलासा: सगे बेटे ने अपने माता पिता व भाई बहु की कर दी हत्या…. 89 दिनों बाद मिली पुलिस को सफलता… चार आरोपी गिरफ्तार

By @dmin
Published: March 18, 2021
Share
Uncovering of the Khudmuda massacre: a real son murdered his
Uncovering of the Khudmuda massacre: a real son murdered his
SHARE

भिलाई। खुड़मड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया। 89 दिन बाद इस केस में पुलिस को सफलता मिली है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक बालाराम सोनकर का बड़ा बेटा गंगाराम ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड निकला। गंगाराम सोनकर ने अपने दोस्त योगेश सोनकर उर्फ महाकाल, रिश्तेदार रोहित मौसा और पड़ोसी नरेश सोनकर के साथ मिलकर मां दुलारी बाई, पिता बालाराम व छोटे भाई रोहित सोनकर व छोटे भाई की पत्नी कीर्तिन की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल इस पूरे हत्याकांड का कारण जमीन विवाद रहा। इस मामले का खुलासा करते हुए आईजी विवेकानंद सिन्हा, एसपी प्रशांत ठाकुर ने संयुक्त रूप से बताया कि गंगाराम सोनकर के पास सवा एकड़ खेत था और खेत में जाने के लिए अपने पिता की जमीन से होकर जाना पड़ता था। गंगाराम सोनकर ने कई बार अपनी मां दुलारी बाई से रास्ते के लिए जमीन मांगी जिसका उसका भाई रोहित विरोध करता था। इसे लेकर गंगाराम का अपनी मां व भाई से अक्सर विवाद भी होता था। यही नहीं उसकी सवा एकड़ जमीन भाई सोमनाथ के नाम पर होने व ऋण के लिए ऋण पुस्तिका नहीं देने पर भी विवाद होता था।
मारने की धमकी दे चुका था गंगाराम
आईजी सिन्हा ने बताया कि आरोपी गंगाराम जमीन के उस टुकड़े को हथियाने के लिए अपनीं मां व भाई को मारने की धमकी दे चुका था। घटना वाले दिन गंगाराम ने पूरी प्लानिंग कर अपने दोस्त, रिस्तेदार व पड़ोसी के साथ घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने गंगाराम सोनकर, योगेश सोनकर उर्फ महाकाल, नरेश सोनकर, रोहित सोनकर उर्फ रोहित मौसा को गिरफ्तार कर लिया है।
संदेहियों का कराया गया वैज्ञानिक परीक्षण
घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के सहयोग से भौतिक साक्ष्य संकलित किया गया तथा घटनास्थल की वीडियो रिकॉर्डिंग कर जानकारी एकत्र की गई। विवेचना टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। विवेचना के दौरान घटना के मूल कारणों में पारिवारिक जमीन संबंधी विवाद सामने आए इसके आधार पर संदेही एवं अन्य का वैज्ञानिक परीक्षण गांधीनगर केंद्रीय फॉरेंसिक लैब से कराया गया। परीक्षण उपरांत महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। उन्हीं बिंदुओं को विवेचना का आधार बनाते हुए संदेहियों से पूछताछ की गई जिससे आरोपी पुलिस की पकड़ में आए।

अक्षय तृतीया के अवसर पर 03 मई को प्रदेश में मनाया जाएगा अक्ती तिहार
Gustakhi Maaf: क्यों प्रासंगिक हैं जगन्नाथ
Big accident : जगदलपुर में पेड़ से टकराई स्कार्पियो, एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत
Breaking News : एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी, मोबाइल कंपनियां कर रही इस नियम में बदलाव… जानिए आज से क्या क्या बदला
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 18 हजार से अधिक नए मामले …. इलाज के दौरान 108 मरीजों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Home Minister Tamradhwaj Sahu offered development work to the Chandkuri गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी चंदखुरी पुलिस अकादमी को विकास कार्यों की सौगात, कहा- आम जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए अपराधियों के विरूद्ध बरतें कड़ाई
Next Article Tourism Minister Tamradhwaj Sahu observes the works under पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन…. पर्यटन सचिव को नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?