ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिताली राज ने रचा इतिहास: सात हजार वन-डे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

मिताली राज ने रचा इतिहास: सात हजार वन-डे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर

By @dmin
Published: March 14, 2021
Share
मिताली राज ने रचा इतिहास: सात हजार वन-डे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
मिताली राज ने रचा इतिहास: सात हजार वन-डे रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। लखनऊ के अटल बिहारी बाजपेयी एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी चौथे वन-डे के दौरान मिताली राज ने कमाल कर दिया। 38 वर्षीय भारतीय कप्तान अब एकदिवसीय क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। पिछले मैच में ही वह 10 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी और भारत की एकमात्र महिला क्रिकेटर बनीं थीं।

Mithali Raj becomes the first women's cricketer to gone past 7,000 runs in ODI cricket. What a legend and inspiration she's been. pic.twitter.com/nelH41pxtj

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 14, 2021

सीरीज में दूसरे अर्धशतक से चूकीं
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैच की वन-डे सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने 50 रन बनाए थे। दूसरे मैच में बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला था। तीसरे वन-डे में 50 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुईं। हालिया मुकाबले में अच्छी लय में नजर आ रहीं थी, लेकिन 71 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हो गईं।

What a champion cricketer! 👏👏

First Indian woman batter to score 10K international runs. 🔝 👍

Take a bow, @M_Raj03! 🙌🙌@Paytm #INDWvSAW #TeamIndia pic.twitter.com/6qWvYOY9gC

— BCCI Women (@BCCIWomen) March 12, 2021

312वें इंटरनेशनल मैच में किया कमाल
मिताली ने भारत की तरफ से जून 1999 में वन-डे के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने अब तक 10 टेस्ट मैचों में 51.00 की औसत से 663 रन, वन-डे में 212 मैचों में 50.53 की औसत से 6,974 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 89 मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन बनाए हैं। मिताली ने अपने करियर में रिकॉर्ड 75 अर्धशतक और आठ शतक जमाए हैं। इनमें से 54 अर्धशतक और सात शतक वन-डे में आए। टेस्ट मैचों में उन्होंने एकमात्र शतक (214 रन) इंग्लैंड के खिलाफ 2002 में टॉटन में बनाया था।

चार्लोट एडवड्र्स के नाम सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन
महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की चार्लोट एडवड्र्स के नाम हैं, जिन्होंने 10,273 रन बनाए। 2016 में अपने 20 साल लंबे करियर पर पूर्ण विराम लगाने वाली इस पूर्व महिला क्रिकेटर ने 191 वन-डे में 5,992, 23 टेस्ट में 1,676 रन और 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2,605 रन बनाए हैं।

राज्यपाल डेका ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को प्रदान किए पांच कम्प्यूटर
Railway Breaking : दुर्ग-लालकुआं के बीच 18 फेरों  के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन… जानिए पूरा शेड्यूल
CG Crime : जशपुर में गोमांस की बेचने वाले दो भाई पकड़ाए… पुलिस ने खरीदारों को भी किया गिरफ्तार
लॉक डाउन में भी श्रमिकों ने किया बेहतरीन काम: अमृत मिशन फेस टू के तहत बने 10 टंकियों की की जा रही है टेस्टिंग
साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 9 म्यूल बैंक खाताधारक कार्रवाई, 5 लाख से अधिक के लेन-देन का खुलासा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 151 # 14 march 2021
Next Article जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग भिलाई शहर का बैठक हुआ सम्पन्न …

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?