ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 9 म्यूल बैंक खाताधारक कार्रवाई, 5 लाख से अधिक के लेन-देन का खुलासा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 9 म्यूल बैंक खाताधारक कार्रवाई, 5 लाख से अधिक के लेन-देन का खुलासा

By Mohan Rao
Published: August 20, 2026
Share
SHARE

भिलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना सुपेला, भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में 9 म्यूल खाताधारकों गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए, जिनका उपयोग साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में हुआ। जांच में संबंधित खातों से साइबर ठगी की 05 लाख रुपये से अधिक राशि के लेन-देन होना पाया गया।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में प्रयुक्त म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सुपेला व थाना भिलाई भट्ठी में दर्ज मामले में 9 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साइबर अपराधों में ठगी की रकम को विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित एवं छिपाने के लिए उपयोग किए जा रहे म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस द्वारा बैंक खातों के लेन-देन, तकनीकी साक्ष्यों एवं उपलब्ध दस्तावेजों का विश्लेषण किया गया।

विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा कमीशन व प्रतिफल के लालच में अपने अथवा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाइल सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए थे। संबंधित बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के अंतरण एवं प्राप्ति के लिए किया गया।

जांच में यह भी पाया गया कि संबंधित खातों में साइबर ठगी से जुड़ी 05 लाख रुपये से अधिक की राशि का लेन-देन हुआ है। खाताधारकों एवं अन्य संबंधित व्यक्तियों से प्राप्त जानकारी, बैंक खातों के विश्लेषण तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 20.08.2026 को थाना सुपेला में 02 तथा थाना भिलाई भट्ठी में 07 आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते अथवा अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते से संबंधित बैंकिंग साधन प्राप्त कर उन्हें साइबर अपराधियों/एजेन्टों को उपलब्ध कराया जाता था। इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त रकम जमा होने के बाद विभिन्न खातों में उसका अंतरण किया जाता था, जिससे ठगी की रकम को आगे स्थानांतरित कर छिपाने में मदद मिलती थी। आरोपियों को कथित रूप से 2,000 से 15,000 तक कमीशन मिलता था। प्रकरण में साइबर ठगी की रकम का लेन-देन विभिन्न स्थानों एवं बैंक खातों के माध्यम से होना पाया गया है। संबंधित बैंक खातों एवं खाताधारकों की जानकारी के आधार पर थाना सुपेला एवं थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला, थाना भिलाई भट्ठी एवं एसीसीयू की पुलिस टीम द्वारा बैंक खातों के लेन-देन का विश्लेषण, तकनीकी साक्ष्यों का परीक्षण, संबंधित खाताधारकों की जानकारी एकत्रित करने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर विधिवत गिरफ्तारी एवं जप्ती की कार्यवाही की गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक अथवा मोबाइल सिम कार्ड उपयोग के लिए उपलब्ध न कराएं। साइबर अपराधी इन माध्यमों का उपयोग ठगी की रकम के लेन-देन के लिए कर सकते हैं, जिसके कारण मूल खाताधारक भी कानूनी कार्यवाही के दायरे में आ सकता है। यदि आपके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक या सिम कार्ड का किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गलत उपयोग किए जाने की जानकारी मिले तो तत्काल संबंधित बैंक, नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस को सूचना दें तथा ऑनलाइन/लिखित शिकायत की प्राप्ति रसीद सुरक्षित रखें।

पकड़े गए आरोपियों का नाम

  1. अमन कुमार राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी चन्द्र नगर, उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग।
  2. डोमेन्द्र कुमार सिन्हा, उम्र 38 वर्ष, निवासी पांच रास्ता, चिंगरी पारा, सुपेला, जिला दुर्ग।
  3. दिनेश कुमार देशमुख, उम्र 22 वर्ष, निवासी अग्रसेन कॉलेज, धनोरा, पदमनाभपुर, जिला दुर्ग।
  4. नितिश सिंह राजपूत, उम्र 28 वर्ष, निवासी स्टाफ क्वार्टर एस-05, पदमनाभपुर, जिला दुर्ग।
  5. विक्रम देशलहरे, उम्र 33 वर्ष, निवासी घुघसीडीह, उतई, जिला दुर्ग।
  6. भीष्म ध्रुव, उम्र 24 वर्ष, निवासी सेक्टर-10, सड़क 33/ए, क्वार्टर नंबर 1-डी, भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
  7. के. सुनीता राव, निवासी श्रीराम चौक, खुर्सीपार, जिला दुर्ग।
  8. स्मीता मसीह, निवासी प्रगति नगर, रिसाली, जिला दुर्ग।
  9. गुनगुन देवांगन, निवासी वैशाली नगर, भिलाई, जिला दुर्ग।
बढ़ेगी आसमान में भारत की ताकत: अगले हफ्ते चार और राफेल विमान आएंगे… भारतीय वायुसेना के पास 20 हो जाएगी राफेल की संख्या
अब बंगाल में किसानों का आंदोलन, नंदीग्राम में महापंचायत करेंगे राकेश टिकैत
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर कर ग्रामीणों में भारी उत्साह, 30 नर्तकों के दल ने करमा नृत्य कर किया स्वागत
रमन सिंह और संबित पात्रा को हाईकोर्ट से राहत, टूल किट मामले में दर्ज एफआईआर निरस्त
भिलाई इस्पात संयंत्र में उत्पादन का कीर्तिमान: इन विभागों ने बेहतर उत्पादन कर बनाया बेस्ट अगस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रास्ता रोककर बाइक सवार पर हमला, मोबाइल व कैश लूटकर भागा… आरोपी गिरफ्तार
Next Article भारतीय हॉकी टीम की पाकिस्तान पर शानदार जीत, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?