ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway Breaking : दुर्ग-लालकुआं के बीच 18 फेरों  के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन… जानिए पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

Railway Breaking : दुर्ग-लालकुआं के बीच 18 फेरों  के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन… जानिए पूरा शेड्यूल

By Mohan Rao Published April 26, 2025
Share
रेलवे, Railway
SHARE

रायपुर। गर्मियों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने दुर्ग-लालकुआं-दुर्ग के मध्य 18 फेरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 08771 दुर्ग-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 01, 08, 15, 22, 29, मई व 05, 12, 19, 26 जून 2025 को (9 फेरे) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08772 लालकुआं-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन लालकुआं से 02, 09, 16, 23, 30 मई व 06, 13, 20, 27 जून 2025 को (9 फेरे) प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल एवं उमरिया स्टेशनों में दिया गया है।

गाड़ियों की समय सारिणी  

08771 दुर्ग-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल दुर्ग से प्रत्येक गुरुवार को 10.45 बजे रवाना होगी तथा रायपुर आगमन 11.20 बजे, प्रस्थान 11.25 बजे, उस्लापुर आगमन 13.20 बजे, प्रस्थान 13.30 बजे, पेंड्रारोड आगमन 14.55 बजे, प्रस्थान 14.57 बजे, अनूपपुर आगमन 15.40 बजे, प्रस्थान 15.45 बजे, शहडोल आगमन 16.20 बजे, प्रस्थान 16.22 बजे एवं उमरिया आगमन 17.14 बजे, प्रस्थान 17.16 बजे तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये होते हुये दूसरे दिन शुक्रवार को 17.50 बजे लालकुआँ पहुंचेगी |

इसी प्रकार 08772 लालकुआं-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन लालकुआँ से प्रत्येक शुक्रवार को 20.20 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन उमरिया आगमन 19.46 बजे, प्रस्थान 19.48 बजे, शहडोल आगमन 21.20 बजे, प्रस्थान 21.22 बजे, अनूपपुर आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.10 बजे, पेंड्रारोड आगमन 23.00 बजे, प्रस्थान 23.02 बजे, तीसरे दिन उस्लापुर आगमन 01.15 बजे, प्रस्थान 01.25 बजे, रायपुर आगमन 03.00 बजे, प्रस्थान 03.05 बजे तथा रविवार को 04.00 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 03 जनरल, 15 स्लीपर, 02 एसी-III सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

ट्रेन का इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
रास्ते में ये गाडियां दोनों दिशाओं में रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर,  शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा कैंट, मथुरा, निज़ामुद्दीन, गाजियाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, रुद्रपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao April 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार का टाइम मेंटनेंस के लिए बड़ा फैसला, पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में रहेंगी 13 सरकारी सेवाएं
Next Article प्लांट से कॉपर चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री कर वारदात को दिया अंजाम, सीआईएसएफ की गिरफ्त में आए बदमाश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?