ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘ असम बचाओ ‘ कैंपेन में कांग्रेस ने इस्तेमाल की ताइवान की फोटो? बीजेपी ने लताड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

‘ असम बचाओ ‘ कैंपेन में कांग्रेस ने इस्तेमाल की ताइवान की फोटो? बीजेपी ने लताड़ा

By @dmin
Published: March 4, 2021
Share
' असम बचाओ ' कैंपेन में कांग्रेस ने इस्तेमाल की ताइवान की फोटो? बीजेपी ने लताड़ा
' असम बचाओ ' कैंपेन में कांग्रेस ने इस्तेमाल की ताइवान की फोटो? बीजेपी ने लताड़ा
SHARE

दिसपुर (एजेंसी)। असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-बीजेपी समेत सभी दलों ने जोर-शोर से प्रचार करना शुरू कर दिया है। पार्टियां वोटर्स को अपनी ओर लुभाने के लिए नए-नए कैंपेन लॉन्च कर रही हैं। इस बीच, कांग्रेस ‘असम बचाओ’ कैंपेन लॉन्च करके घिर गई है। दरअसल, बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने असम बचाओ कैंपेन के लिए जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया है, वह असम की नहीं, बल्कि ताइवान की है। कांग्रेस के फेसबुक के इस कैंपेन पेज में चाय बागान की फोटो दिखाई दे रही है। यह पेज ‘असम बचाओ’ का वैरिफाइड पेज है।

असम के मंत्री हिमंता ने फोटो ट्वीट कर बोला हमला
असम में बीजेपी के बड़े नेता और राज्य सरकार में मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर ‘असम बचाओ’ कैंपेन को लेकर हमला बोला। उन्होंने इससे जुड़ी दो तस्वीरें शेयर कीं। एक तस्वीर कांग्रेस के ऐड कैंपेन की है और दूसरी तस्वीर फोटोसर्च की है, जिसमें यह दिखाया गया है कि चाय के बागान की फोटो असम की नहीं, बल्कि ताइवान की है। हिमंता ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस का आधिकारिक कैंपेन पेज ताइवान के चाय बागान की फोटो लगाकर ‘असम बचाओ’ कह रहा है। कांग्रेस नेता असम को पहचानते तक नहीं हैं। यह असम और चाय बागानों में काम करने वाले वर्कर्स का अपमान है। सरमा ने कांग्रेसइंसल्टअसम का हैशटैग भी लगाया।

Official Congress campaign page is using photo of tea garden from Taiwan to say "Assam Bachao".

Congress leaders can't even recognise Assam?

This is an insult of Assam and Tea Garden workers of our state. #CongressInsultsAssam pic.twitter.com/UTS7iSROu2

— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) March 4, 2021

असम का प्रमुख चुनावी मुद्दा है चाय के बागान
असम में चाय के बागान और वहां काम करने वाले वर्कर्स प्रमुख चुनावी मुद्दा हैं। सभी पार्टियां चाय के बागानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए कई वादे कर रही हैं। हाल ही में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी असम के एक चाय बागान गई थीं, जहां पर वे सिर पर टोकरी बांधकर कुछ महिलाओं के साथ चाय की पत्तियां तोड़ती नजर आई थीं। वहीं, पीएम मोदी ने भी चुनावी रैली में असम में चाय के बागानों का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि चाय की पहचान खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है।

असम में कब होंगे विधानसभा चुनाव?
पिछले दिनों चुनाव आयोग ने असम, बंगाल समेत सभी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। असम में तीन चरणों में वोट डाले जाने हैं। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी। जबकि दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्य में विधानसभा की 126 सीटें हैं। बंगाल की तरह असम में भी इस विधानसभा चुनाव में सीएए और एनआरसी का मुद्दा गरमा सकता है। 2016 के विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो असम में बीजेपी के प्रदर्शन ने सभी को चौंका दिया था। विधानसभा चुनाव के नतीजे 2 मई को आएंगे। वहीं, हाल ही में आए सी-वोटर के ओपिनियन पोल पर नजर डालें तो बीजेपी गठबंधन के सत्ता में फिर से वापसी करने का अनुमान है। 126 सीटों में से बीजेपी के खाते में 76 सीटें तक जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 51 सीटें मिल सकती हैं।

8 करोड़ खर्च करने के बाद भी ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का काम अधूरा, विधायक वोरा ने मौके पर पहुंच कर अधिकारियों की लगाई क्लास
विधायक की पहल से सिविक सेंटर की लौट रही रौनक, रथ पार्क का हो रहा सौंदर्यीकरण
राजधानी का गढ़कलेवा अब और भी बनेगा आकर्षक, बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं
इस राज्य ने बनाया जबरन धर्मांतरण पर कड़ा कानून, दोषी पाए गए तो मिलेगी इतने साल की सजा, देना पड़ेगा जुर्माना
कश्मीर से लौटे सीएम बघेल, बोले- एक सुनहरे अध्याय के रूप में इतिहास में दर्ज हो गयी है भारत जोड़ो यात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन, हाल ही में थामा था पार्टी का दामन केरल में भाजपा के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे मेट्रो मैन श्रीधरन, हाल ही में थामा था पार्टी का दामन
Next Article Chief Minister Sugam Road Scheme started in Chhattisgarh: CM Bhupesh Baghel launched म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के 2 शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: देश के टॉप 10 शहरों में बनाई जगह…. मुख्यमंत्री बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने विभागीय अधिकारियो-कर्मचारियों को दी बधाई

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?