ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संक्रमण दर घटी पर बढ़ती मौतों ने बढ़ाई चिंता, अब इस तरह काबू करेगी सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

संक्रमण दर घटी पर बढ़ती मौतों ने बढ़ाई चिंता, अब इस तरह काबू करेगी सरकार

By @dmin
Published: May 16, 2021
Share
कोरोना: सारे दावे खोखले साबित हो रहे, बेटे को ऑटो में लेकर चक्कर काटती रही मां, नहीं बच सकी जान
कोरोना: सारे दावे खोखले साबित हो रहे, बेटे को ऑटो में लेकर चक्कर काटती रही मां, नहीं बच सकी जान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र तक कोरोना के सक्रिय मामलों में तेजी से कमी आ रही है। दिल्ली में पहले रोज 32 से 34 हजार नए संक्रमित मिल रहे थे, जो अब घटकर 6456 तक आ गए हैं। संक्रमण दर 34 फीसदी के भयावह स्तर तक जाने के बाद गिरकर अब 10.40 प्रतिशत तक आ गई है। इन आंकड़ों ने कुछ राहत दी, लेकिन महामारी से रोज होने वाली मौतें सरकार के लिए अब भी चिंता का विषय बनी हुई हैं। दिल्ली में रोजाना मौत का आंकड़ा 448 तक पहुंचने के बाद 300 के आसपास आ गया है। रविवार को बीते 24 घंटे में 262 कोरोना मौतें दर्ज की गई हैं। ऐसे में कोरोना मौतों को रोकना सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी के मुताबिक कोरोना की स्थिति नियंत्रण में आती दिख रही है। अब यह रोज नए मरीजों का आंकड़ा 10 हजार से भी नीचे आ गया है। अगर एक हफ्ते तक इसी प्रकार का ट्रेंड चलता रहा तो हम अधिकार के साथ कह सकेंगे कि दिल्ली ने कोरोना की दूसरी लहर को काबू में कर लिया है।

इसलिए हो रही ज्यादा मौतें
कोरोना मौतें अभी भी सरकार के लिए चिंता की सबसे बड़ी वजह बनी हुई हैं। ज्यादा मौतों की वजह क्या है, इस सवाल के जवाब में अधिकारी ने बताया कि इस लहर में कोरोना के गंभीर रोगियों की संख्या ज्यादा आ रही है। इस कारण भी ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। अधिकारी के मुताबिक पहले अस्पताल में सुविधाओं की कमी और बाद में ऑक्सीजन की कमी ने लोगों को बहुत तकलीफ दी। इस कारण राजधानी में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हालांकि, सरकार अब रणनीति बदलकर इन मौतों पर पूरी तरह लगाम लगाने की कोशिश कर रही है।

घर पर इलाज भी बढ़ा रहा खतरा
बीएल कपूर अस्पताल के कोरोना मामलों के नोडल डॉक्टर संदीप नायर ने कहा कि इस बार अस्पतालों में बेड्स की कमी लोगों को अपने घरों पर रहकर इलाज कराने के लिए मजबूर कर रही थी (हालांकि, अब ऐसी स्थिति नहीं है)।  घर पर उचित देखभाल न होने के कारण मरीज की स्थिति बिगड़ रही थी। जब मरीज की स्थिति ज्यादा गंभीर होने लगती थी तब परिवार के लोग उन्हें अस्पतालों में लेकर आते हैं। इसका दुष्परिणाम होता है कि मरीजों को बचने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। कोरोना से ज्यादा मौतें होने के पीछे यह एक बड़ा कारण हो सकता है।
 
अब इस तरह मौतों को रोकेगी सरकार
कोरोना मौतों को रोकना अब सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसके लिए इंटीग्रेटेड डाटा मॉडल खड़ा कर लिया गया है। इससे प्रतिदिन के स्तर पर यह निगाह रखी जा सकेगी कि किस अस्पताल में कितने बेड्स हैं, कितने गंभीर मरीज हैं और कितने बेड्स खाली हैं। अब प्राइवेट अस्पताल किसी मरीज को बेड देने से इनकार नहीं कर सकेंगे।
 
घर में रह रहे मरीज पर भी रहेगी नजर
ऑक्सीजन की कमी कोरोना मौतों में सबसे बड़ा कारण बनकर उभरा है। लेकिन सरकार अब इस समस्या से पूरी तरह उबर गई लगती है। सभी जिलों में 200-200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर रखकर हर मरीज तक ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। अगर मरीज का घर पर भी इलाज चल रहा है तो भी वह सीधे तौर पर डॉक्टरों की निगरानी में होगा।  ये डॉक्टर मरीज की जरा-सी भी स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती करने के लिए अधिकृत होंगे। सरकार को उम्मीद है कि इस योजना को अमलीजामा पहनाकर कोरोना मौतों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रेस से रु-ब-रू हुए पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान…. भावी योजनाओं पर रखी अपनी बात… खेलों के डेवलपमेंट को लेकर बताया यह प्लान
निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता ट्रेनिंग का शुभारंभ, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा- चयन के लिए दें अपना बेस्ट
महापौर ने किया औचक निरीक्षण, नदारद कर्मचारियों को अंतिम चेतावनी, नहीं सुधरे तो मौका नहीं
देश में कोरोना: कल की तुलना में 11 हजार कम मिले मरीज, लेकिन दोगुनी हो गईं मौतें, ओमिक्रॉन मरीज 4500 के करीब
शिक्षा में डिजिटल क्रांति : 1100 विद्यालयों को मिलेगी स्मार्ट टीवी, बिल्हा के 25 स्कूलों को मिली टीवी, ई-क्लास को मिलेगा बढ़ावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, समूह की कंपनियों को अंतरिम राहत से इनकार जेल एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, सीबीआई या एनआईए से जांच कराने की मांग
Next Article कोरोना से बड़ी राहत: बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 15 हजार से कम नए मामले देश में कोरोना से राहत के साथ चिंता: 26 दिन बाद मिले तीन लाख से कम नए केस…. मौतों ने बढ़ाई चिंता… पिछले 24 घंटे में 4106 की गई जान

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?