ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान की कराची में आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान की कराची में आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान

By @dmin
Published: March 2, 2021
Share
लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान की कराची में आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान
लखनऊ आ रहे इंडिगो विमान की कराची में आपात लैंडिंग, फिर भी नहीं बची यात्री की जान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट की कराची में मेडिकल इमरजेंसी के कारण आपात लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। कराची में आपात लैंडिंग करवाकर यात्री का इलाज कराने की कोशिश की गई लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। 

इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से जारी किए बयान के अनुसार, मेडिकल इमरजेंसी के कारण शारजाह से लखनऊ जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1412 की कराची में मेडिकल इमरजेंसी के कारण आपात लैंडिंग कराई गई। दुर्भाग्य से यात्री की जान नहीं बच सकी और हवाई अड्डे की मेडिकल टीम द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जियो न्यूज के अनुसार, लखनऊ जा रहा विमान जब पाकिस्तानी एयरस्पेस में था, तभी एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद विमान के कैप्टन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया और कराची हवाई अड्डे पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। इजाजत मिलने पर विमान सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर कराची के जिन्ना हवाई अड्डे पर उतरा।

IndiGo flight 6E 1412 from Sharjah to Lucknow was diverted to Karachi due to a medical emergency. Unfortunately, the passenger could not be revived and was declared dead on arrival by the airport medical team: IndiGo

— ANI (@ANI) March 2, 2021

कराची हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि 67 साल के यात्री हबीबुर रहमान का विमान में ही निधन हो गया था। उन्हें कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकना) आया था। यात्री की मौत होने पर तमाम कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद विमान सुबह 8 बजकर 36 मिनट पर भारत के लिए रवाना हुआ। 
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी भारतीय विमान ने पाकिस्तान में आपात लैंडिंग की हो। इससे पहले नवंबर में सऊदी अरब से भारत आ रहे विमान की पाकिस्तान के कराची में मेडिकल इमरजेंसी के कारण लैंडिंग कराई गई थी। उस समय एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी थी।

खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बनी सरगुजा ओलंपिक: मंत्री रामविचार नेताम
महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले, जानें इसे लेकर क्या कहती है स्टडी
भड़काऊ पोस्ट पर नपेंगे वॉट्सऐप एडमिन
13वां फैजा इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2022: छत्तीसगढ़ की ईश्वरी ने दुबई में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में जीता रजत पदक
हाईकोर्ट ने खारिज की कोरोना कार्ययोजना…. यूपी सरकार के रवैय्ये पर जताई नाराजगी, कहा- कोरोना नियंत्रण के लिए बनाए सही कार्ययोजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बजट में शिवराज का तोहफा: न लगेगा कोई नया कर, न बढ़ेगी किसी की दर बजट में शिवराज का तोहफा: न लगेगा कोई नया कर, न बढ़ेगी किसी की दर
Next Article बंगाल में गठबंधन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस केवल घरवालों की पार्टी है बंगाल में गठबंधन पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा, कहा- कांग्रेस केवल घरवालों की पार्टी है

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?