ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस पर हमला बोल अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- पुडुचेरी में बनेगी भाजपा की सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

कांग्रेस पर हमला बोल अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- पुडुचेरी में बनेगी भाजपा की सरकार

By @dmin
Published: February 28, 2021
Share
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल
SHARE

पुडुचेरी (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की चुनावी तैयारियों को धार देने रविवार को वहां पहुंचे हैं। अमित शाह ने पुडुचेरी के कराईकल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यहां भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी।
अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय बनाए जाने की मांग को लेकर हमला बोला। मत्स्य मंत्रालय नहीं होने का दावा करने को लेकर अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ‘छुट्टी पर थे और राजग ने 2019 में ही इसका गठन कर दिया था। शाह ने कहा, मैं पुडुचेरी की जनता को पूछना चाहता हूं, जिस पार्टी के नेता चार टर्म से लोकसभा में है, उसको ये भी मालूम नहीं है कि दो साल से देश में मत्स्य पालन विभाग शुरू हो चुका है। वो पार्टी पुडुचेरी का कल्याण कर सकती है? मत्स्य पालन के महत्वपूर्ण इंफ्रस्ट्रक्चर की खामियों को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपये का बजट दिया है। इसका सबसे ज्यादा फायदा हमारे पुडुचेरी को मिलने वाला है।

Puducherry: Union Home Minister Amit Shah arrives at Karaikal, to address a public meeting here pic.twitter.com/vymdolP3ib

— ANI (@ANI) February 28, 2021

शाह का दावा, पुडुचेरी में बनेगी एनडीए सरकार
कराईकल में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, अपने राजनीतिक अनुभव के आधार पर मैं कहता हूं कि अगले चुनाव में पुडुचेरी में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अमित शाह ने कहा कि ये पुडुचेरी की भूमि बहुत पवित्र भूमि है। यहां पर कई बार महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने कई बार लंबे समय तक निवास किया और श्री अरविंदो ने जब आध्यात्मिक यात्रा शुरू की, तो पुडुचेरी को ही पसंद करके अपना आगे की जीवन यात्रा को इस स्थान से आगे बढ़ाया।
शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से हम प्रयासशील थे कि पुडुचेरी पूरे देश में मॉडल राज्य बने। प्रधानमंत्री मोदी ने 115 ये ज्यादा योजनाएं यहां के लिए भेजकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कदम बढ़ाए। लेकिन यहां की सरकार ने इन योजनाओं को जमीन पर उतरने नहीं दिया।

कांग्रेस पर बरसे शाह, कहा- भ्रष्टाचार की गंगा बहाई 
शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने उनकी सरकार को यहां गिराया। अरे, आपने मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति बनाया था, जो अपने सर्वोच्च नेता के सामने ट्रांसलेशन में भी झूठ बोले, ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि इतने सारे बड़े-बड़े नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी वंशवाद और परिवारवाद के कारण केवल पुदुचेरी में नहीं बल्कि पूरे देशभर में बिखर रही है।

मोदी सरकार ने भेजे राज्य के लिए रुपये : शाह
पुदुचेरी में भ्रष्टाचार की गंगा को बहाने का काम नारायणसामी की सरकार ने किया। शाह ने पूछा कि 15,000 करोड़ रुपये भारत सरकार ने यहां के विकास के लिए भेजे। क्या आपके गांवों में ये पैसा आया है? नारायणसामी की सरकार ने ये 15,000 करोड़ रुपये गांधी परिवार के सेवा में दिल्ली भेज दिया।

बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की अगली बैठक, सीएम साय ने निर्णय का किया स्वागत, बोले- कहा यह हमारे लिए गौरव की बात
आईएसआईएस आतंकी यूसुफ के घर से मिले विस्फोटक और सुइसाइड जैकेट, धमाका करने का था खौफनाक प्लान
कामर्स गुरु डॉ संतोष राय की किताब ‘3-2-1 भागो’ : युवाओं को कर रहा आकर्षित
फिर शुरू होगा आईपीएल : जारी होंगी नई तारीखें… भारत-पाक संघर्ष विराम के बाद सामने आई गुड न्यूज
शिवजी अर्पण सेवा समिति ने अंबेडकर जयंती के मौके पर स्कूल में बच्चों को बांटी स्टेशनरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नाथन लॉयन को पसंद आई अहमदाबाद की पिच, कहा-स्पिन पिचों को लेकर क्यों रोने लगते हैं सब लोग नाथन लॉयन को पसंद आई अहमदाबाद की पिच, कहा-स्पिन पिचों को लेकर क्यों रोने लगते हैं सब लोग
Next Article श्रीकंचनपथ 137 # 28 february 2021

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?