ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीट-यूजी 2026 3 मई 2026 को आयोजित होगी परीक्षा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhEducationFeaturedRaipur

नीट-यूजी 2026 3 मई 2026 को आयोजित होगी परीक्षा

By Poonam Patel
Published: May 2, 2026
Share
अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी
अम्बिकापुर के 12 केंद्रों में शामिल होंगे 4939 परीक्षार्थी
SHARE

अम्बिकापुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के सफल और पारदर्शी आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने  पूरी तैयारियां पूरी कर ली है। आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए अम्बिकापुर शहर में कुल 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहाँ 4939 परीक्षार्थी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। परीक्षा दोपहर 2रू00 बजे से शाम 5:00 बजे तक एक ही पाली में संपन्न होगी।

समय का विशेष ध्यान : 1:30 बजे के बाद प्रवेश प्रतिबंधित

परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु समय-सारणी का कड़ाई से पालन किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 11:00 बजे खोल दिए जाएंगे ताकि सघन तलाशी की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। पारंपरिक या धार्मिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को दोपहर 12रू30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। सभी परीक्षार्थियों को दोपहर 1रू15 बजे तक अपनी सीट ग्रहण करनी होगी। विशेष रूप से ध्यान देने योग्य है कि दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी स्थिति में केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अनिवार्य दस्तावेज और पहचान पत्र

परीक्षार्थियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य है, जिनके बिना प्रवेश वर्जित होगा  NEET  2026 एडमिट कार्ड का स्पष्ट कलर प्रिंटआउट। पासपोर्ट साइज फोटो और प्रोफॉर्मा पर चिपकी हुई पोस्टकार्ड साइज फोटो। मूल पहचान पत्र में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक लाना अनिवार्य होगा।

ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुएं

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है, पोशाकरू हल्के रंग के, आधी बाजू वाले साधारण कपड़े (बिना बड़े बटन या भारी कढ़ाई के)। जूते वर्जितरू जूते पहनकर आना प्रतिबंधित है, केवल साधारण चप्पल या कम ऊंचाई वाली सैंडल मान्य होगी। आभूषण में किसी भी प्रकार के धातु के गहने जैसे अंगूठी, चैन या बाली पहनना वर्जित है। प्रतिबंधित सामग्री में मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वॉलेट, बेल्ट, हैंडबैग पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। पेन भी केंद्र द्वारा ही प्रदान किया जाएगा।

बायोमेट्रिक उपस्थिति और विशेष सुविधा

परीक्षा के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति (फिंगरप्रिंट और फोटो) ली जाएगी। वहीं, मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मधुमेह (क्पंइमजमे) से पीड़ित परीक्षार्थियों को राहत दी गई है। वे अपने साथ पारदर्शी बोतल में पानी, चीनी की गोलियां और फल (केला, सेब, संतरा) ले जा सकेंगे, हालांकि पैकेटबंद भोजन की अनुमति नहीं होगी।

जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा के नियमों और ड्रेस कोड का पूर्णतः पालन करें। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से काफी पहले केंद्र पर पहुँचें और असुविधा से बचने के लिए अपने केंद्र की लोकेशन का पूर्व में ही अवलोकन कर लें।

इंतजार खत्म : सुपेला का अंडरपास बनकर तैयार, इस दिन से शुरू होगी आवाजाही… लोगों को मिलेगी राहत
छत्तीसगढ़ के वैद्यों के सहयोग और मार्गदर्शन में होगा देश के प्रथम ’स्वदेशी ज्ञान अध्ययन केंद्र’ का संचालन
छत्तीसगढ़ में शुरू हुई मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, सीएम बघेल ने किया शुभारंभ… कमर्शियल प्लांटेशन को मिलेगा बढ़ावा
Breaking News : पेंड्रा में रेल हादसा – मालगाड़ी के 5 डिब्बे पटरी से उतरकर पलटे… घटनास्थल पर पहुंचे अफसर
बीएसपी की 12 एकड़ जमीन पर कब्जेदारों ने बना रखा था फॉर्म हाउस, प्रबंधन ने जड़ा ताला… तस्वीरें देख हो जाएंगे हैरान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिला एवं सत्र न्यायालय का किया निरीक्षण, जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में हुए शामिल बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा
Next Article सड़क की कटिंग करवा कर की जांच, नहर लाइनिंग और एनीकट निर्माण की परखी गुणवत्ता वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों की सख्त निगरानी, कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?