ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप

By @dmin
Published: February 19, 2021
Share
व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप
व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप
SHARE

बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। व्यापारियों का संगठन कैट ने सरकार से अमेजन की ई-वाणिज्य पोर्टल और उसके भारत मे परिचालन पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। संगठन ने भारी छूट और माल भंडार पर नियंत्रण के जरिए वैश्विक ई-वाणिज्य कंपनी पर बाजार खराब करने वाली कीमत व्यवस्था में शामिल होने का आरोप लगाया। कैट के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने अमेजन के पोर्टल और भारत में उसके कामकाज पर तत्काल पाबंदी लगाने का आग्रह किया। 

कारोबारी गतिविधियों की जांच करने का भी किया आग्रह
साथ ही उन्होंने कंपनी के खिलाफ समयबद्ध तरीके से जांच करने का भी अनुरोध किया उन्होंने सरकार से अमेजन और फ्लिपरकार्ट की कारोबारी गतिविधियों की जांच करने का भी आग्रह किया। हालांकि इस बारे में अमेजन और फ्लिपकार्ट दोनों ने कहा कि वे भारतीय कानून के हिसाब से काम कर रहे हैं। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस संदर्भ में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भी लिखा। 
कैट ने गोयल को लिखे पत्र में कहा है कि, ‘हमारा संगठन आपके कार्यालय से एफडीआई नीति और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम/नियमों के उल्लंघन और खामियों का लाभ उठाकर उसका दुरुपयोग करने के लिए अमेजन और फ्लिपकार्ट (वॉलमार्ट) जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की जांच करने और दंडित करने अनुरोध करता रहा है। संगठन ने कहा कि आठ से 10 फरवरी को नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से कुछ नहीं किए जाने को गंभीरता से लिया गया। 

देशव्यापी आंदोलन की कही बात
सम्मेलन में शामिल 150 से अधिक व्यापारी नेताओं ने यह संकल्प लिया कि अगर सरकार इस मामले में तत्काल कदम नहीं उठाती है, देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में पूछे जाने पर अमेजन इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी भारतीय कानून के अनुसार काम कर रही है। उसने कहा, ‘पिछले कई साल से, ई-वाणिज्य को लेकर नियमों में कई बदलाव किए गए और अमेजन ने हर बार उनके अनुपालन को लेकर तत्काल कदम उठाए हैं। वहीं फ्लिपकार्ट के प्रवक्ता ने कहा कि वह देश के कानून का पूर्ण रूप से अनुपालन कर रही है और निष्पक्ष व्यापार गतिविधियों को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

‘धन्यवाद मोदी जी’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, बोले- जीएसटी रिफॉर्म्स से आर्थिक क्षेत्र में हुए ऐतिहासिक बदलाव
वैक्सीनेशन अपडेट: भिलाई निगम के 20 केन्द्रों में कोविशिल्ड एवं 6 केन्द्रों में लगेंगे कोवैक्सीन के टीके… वार्डवार देखिए पूरा शेड्यूल
NCB के सामने दीपिका पादुकोण ने कबूली ड्रग्स चैट की बात, लेकिन लेने की बात से किया इनकार: रिपोट्र्स
Big News: छत्तीसगढ़ के तीन शहीद जवानों को सर्वोच्च बलिदान के लिए मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहीं मधुरिमा बिग बॉस में एक्स बॉयफ्रेंड संग आ चुकी हैं नजर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी मंगल ग्रह की सतह पर उतरे पर्सेवरेंस रोवर ने भेजी अपनी पहली सेल्फी
Next Article CM Baghel said in a webinar on Constitution Day विधायक देवेंद्र यादव ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन किया हनुमान चालिसा का पाठ, गोमाता को खिलाया गुड़

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?