ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र यादव ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन किया हनुमान चालिसा का पाठ, गोमाता को खिलाया गुड़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र यादव ने सादगी से मनाया अपना जन्मदिन किया हनुमान चालिसा का पाठ, गोमाता को खिलाया गुड़

By @dmin
Published: February 19, 2021
Share
CM Baghel said in a webinar on Constitution Day
CM Baghel said in a webinar on Constitution Day
SHARE

भिलाई। शुक्रवार को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़ी ही सादगी के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। दिन की शुरुआत उन्होंने सेक्टर-9 स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर की। मंदिर में पहुंचकर हनुमान चालिसा का पाठ कर विधिविधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शहर वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर के पुजारियों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विधाायक निवास सेक्टर-5 में दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक देवेन्द्र यादव ने बधाई देने पहुंच रहे शुभचिंतकों ेसे फूलों का गुलदस्ता देने के बजाय पौधा साथ लाने की अपील की जिसकी वजह से सुबह निवास पर पहुंचे लोगों ने पौधा भेंट किया।

विधायक देवेन्द्र यादव ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शुभचिंतकों द्वारा लाए गए पौधों का रोपण भी किया। विधायक देवेन्द्र ने वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर सेक्टर-5 व आसपास के खाली स्थलों पर पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। जन्मदिन जैसे विशेष मौको पर पौधरोपण करना लंबे समय तक याद रहेगा। विधायक देवेन्द्र ने इस मौके सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया और पौधा भेंट करने के लिए आभार प्रकट किया।

जन्मदिन के मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव ने एक नेक पहल और की। उन्होंने अपने निवास पर दिव्यांगों का सम्मान भी किया। इस मौके पर शहर से बड़ी संख्या में दिव्यांग जन विधायक निवास पर जुटे। सम्मान स्वरूप विधायक देवेन्द्र यादव ने उन्हें शॉल भेंट किया। विधायक से सम्मान पाने के बाद दिव्यांग जनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी देवेन्द्र यादव को सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद विधायक देवेन्द्र यादव ने सभी दिव्यांग जनों से कहा कि उनकी जो भी समस्याएं होंगी उन्हें वे दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। विधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके निवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिला व ब्लाक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस व एनएसयुआई के कार्यकर्ता व आमलोग उपस्थित रहे।

गौठान पहुंचकर गोमाता को खिलाया चारा और गुड़

विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जन्मदिन की सुबह गौठान में गोमाता की सेवा के साथ बिताया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे सीधे कोसानाला स्थित गौठान पहुंचे। यहां उन्होंने गायों को चारा खिलाकर गौ माता की सेवा की। गोमाता को चारा व गुड़ खिलाया। बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव ने अपने महापौर के कार्यकाल में गौठान का निर्माण कराया था। जहां शहर में सड़कों पर घूमने वाली गायों को पकड़ कर गौठान में रखा जाता है। महापौर की प्रयास से प्रदेश का सबसे पहला शहरी गौठान बनाया गया है। जहां महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय समय पर गौठान पहुंच कर गौ माता की सेवा करते है। गौ माताओं के स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों और उनके खाने पीने के लिए चारा आदि की व्यवस्था का इंजाम देखते हैं।

भारत में कोरोना: दैनिक मामलों में गिरावट का दौर जारी, 24 घंटे में सामने आए 22,272 नए मरीज
CG का फर्जी पुलिस कर्मी : टीचर व बैंक कर्मी महिला से की शादी, खुद को बताता था राजस्व मंत्री का पीएसओ… ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Big News : भिलाई में PWD के ठेकेदार के घर लाखों की चोरी, दिल्ली गया था परिवार… इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी
राज्यपाल रमेन डेका ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर की पूजा-अर्चना
मन की बात: पीएम मोदी बोले- टीकाकरण अभियान को बड़ी सफलता, देश नई ऊर्जा से आगे बढ़ रहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप व्यापारियों के संगठन ने की अमेजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग, कंपनी पर लगाया ये आरोप
Next Article श्रीकंचनपथ 128 # 19 february 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?